31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सामान खरीदी के बाद टर्नओवर में भी मन से शर्तेंं डाल रहा जिला शिक्षा केंद्र

अन्य जिलों में ८ तो यहां 17 करोड़ का व्यापार जरूरी, वर्षों से डटे ई गर्वेनेंस अधिकारी

2 min read
Google source verification
सामान खरीदी के बाद टर्नओवर में भी मन से शर्तेंं डाल रहा जिला शिक्षा केंद्र

सामान खरीदी के बाद टर्नओवर में भी मन से शर्तेंं डाल रहा जिला शिक्षा केंद्र

धार. सर्वशिक्षा अभियान की खरीदी में स्पेफिकेशन बदलने के बाद टर्नओवर की राशि भी बढ़ा कर टैंडर बुलाए जा रहे हैं। इसके पीछे चहेतों को काम देना बताया जा रहा है। पत्रिका ने धार के अलावा अन्य जिलों के टैंडर भी खंगाले है। अन्य जिलों में जहां टर्नओवर की राशि कम भरी है। वहीं धार ने लगभग 20 करोड़ का टर्न ओवर मांग लिया है।
धार में ९३ शालाओं के लिए छह हजार ६८४ टेबल-बेंच खरीदने के आदेश राज्य शिक्षा केंद्र ने दिए थे। इसके लिए भोपाल स्तर से ४ करोड़ से अधिक की राशि दी थी। आदेश के साथ स्पेफिकेशन भी दिया था जिसमें साफ लिखा था कि इसे बदला नहीं जाए, लेकिन ई गर्वेनेंस और ऑपरेटर ने इसे बदल दिया। बदल के पीछे इनका कहना है कि तत्कालीन सीइओ के मौखिक आदेश और सामग्री नहीं मिलने पर बदला। अन्य जिलों की बिड खंखाली तो उन जिलों में राज्य शिक्षा केंद्र के आदेश का पालन किया है।

राजगढ़ में 16 तो धार में २० करोड़ से अधिक
बिड बदलने के बाद ई गर्वेनेंस ने एक और कारनामा कर दिया। तीन साल के टर्नओवर और उपकरण निर्माता का टर्नओवर तीन वर्ष का मांगा था। राजगढ़ में धार से अधिक सात हजार २२४ टेबल-बैंच लेना है। वहां पर दोनों टर्न ओवर आठ-आठ करोड़ का मांगा है। धार में ६ हजार ६८४ टेबल बैंच के लिए तीन साल का टर्न ओवर लगभग ढाई करोड़ और उपकरण निर्माता का टर्न ओवर 17 करोड़ से अधिक मांगा है। इस लिहाज से इसमें वो ही फर्म भाग ले पाएगी। जिसका टर्न ओवर लगभग 20 करोड़ रुपए होगा। राजगढ में समान सेवा का अनुभव तीन तो धार में दो वर्ष ही मांगा गया है।
टेंडर में मनमर्जी नहीं की जा रही
&पूरा पढ़कर देखो तो समझ में आएगा। टेंडर में मनमर्जी नहीं की जा रही है।
दुलीचंद सेते, जिला परियोजना समन्वय, सर्व शिक्षा अभियान धार