
आईसीयू, ब्लड बैंक, एसएनसीयू में पहुंची टीम
ग्वालियर . जिला अस्पताल मुरार में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) की टीम मंगलवार सुबह व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंची। तीन सदस्यीय टीम ने अलग-अलग विभागों में जाकर सेवाओं, दवा उपलब्धता और स्टाफ की कार्यप्रणाली की जांच की। निरीक्षण के दौरान जब टीम मेडिसिन विभाग पहुंची और दवाओं का स्टॉक चेक किया, तो कुछ जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध नहीं मिलीं। इसके अलावा, एक दवा की निर्धारित डोज के संबंध में पूछे गए सवाल का संबंधित कर्मचारी संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। इस निरीक्षण दल में डॉ. अशोक पालीवाल, डॉ. सिजोय विष्णु और डॉ. जीना श्री शामिल रहे।
मानसिक रोगियों के लिए अलग वार्ड की जरूरत
अस्पताल में मानसिक रोग विशेषज्ञ पदस्थ होने के बावजूद मानसिक रोगियों के लिए अलग वार्ड की व्यवस्था नहीं होने पर टीम ने चिंता जताई। सदस्यों ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए पृथक वार्ड और नियमित काउंसलिंग की व्यवस्था अनिवार्य है। सुरक्षित और शांत वातावरण वाले विशेष वार्ड विकसित करने की सलाह दी गई।
आईसीयू, ब्लड बैंक और एसएनसीयू का भी निरीक्षण
टीम ने आईसीयू, ब्लड बैंक, एसएनसीयू, पीआईसीयू, चिल्ड्रन वार्ड, दवा स्टोर और वृद्धजन वार्ड का भी निरीक्षण किया। ब्लड बैंक की व्यवस्थाओं की सराहना की गई, जबकि चिल्ड्रन वार्ड में गुणवत्ता मानकों के अनुरूप सुधार के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के आधार पर टीम विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंपेगी, जिसके बाद आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
Updated on:
25 Feb 2026 05:17 pm
Published on:
25 Feb 2026 05:12 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
