25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीराम नाम का रंग लगाकर दिया रामलीला का आमंत्रण, भक्तिमय माहौल में हुआ रंग उत्सव का आगाज

श्री आदर्श रामलीला समिति (झंग बिरादरी) : 27 फरवरी से 4 मार्च तक होगा रामलीला का मंचन

श्री आदर्श रामलीला समिति (झंग बिरादरी) : 27 फरवरी से 4 मार्च तक होगा रामलीला का मंचन

प्राचीन परंपरा को जीवंत रखते हुए श्री आदर्श रामलीला समिति (झंग बिरादरी) की ओर से इस वर्ष भी रामलीला मंचन का आगाज रंग उत्सव के साथ किया गया। मंगलवार को हनुमान नगर स्थित हनुमान मंदिर में सुबह 11 बजे समिति के सदस्यों ने भगवान गणेश, शंकर जी, राधा-कृष्ण और भक्त शिरोमणि हनुमान जी को गुलाल अर्पित कर प्रभु का आशीर्वाद लिया। हनुमान नगर से शुरू हुआ यह रंगोत्सव शिवाजी मार्ग, साकेत विहार, महाराज बाड़ा, सराफा, सिटी सेंटर और चेतकपुरी सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरा। ढोल-ताशों की थाप पर होली के दिन आओ होलिया मनाइये रल के… जैसे गीतों पर झूमते भक्तों ने घर-घर जाकर लोगों को रामलीला का आमंत्रण दिया। समाज के लोगों ने भी पुष्पमालाओं से समिति के सदस्यों का स्वागत किया और मुंह मीठा कराकर मंगल कामनाएं दीं। इस उत्सव में समिति के अध्यक्ष हरिओम नागपाल सहित प्रमुख रूप से मोहनलाल अरोड़ा, भरत कथूरिया, प्रवीण नागपाल, सत्यपाल बत्रा, प्रमोद पाहवा सहित अनेक रामभक्त शामिल हुए।

माता की चौकी 26 को
मीडिया प्रभारी राजू पंडित ने बताया कि रामलीला महोत्सव की अगली कड़ी में 26 फरवरी (गुरुवार) को हनुमान मंदिर, हनुमान नगर में माता की चौकी का आयोजन किया जाएगा। इसमें शक्ति भजन मंडल द्वारा रात्रि 9 बजे से भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। आदर्श रामलीला का आयोजन 27 फरवरी से 4 मार्च तक होगा। 5 मार्च को आदर्श कॉलोनी से चल समारोह निकाला जाएगा।