25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोविंद प्रसाद बंसल अध्यक्ष और दीपक जैन महामंत्री बने

श्री ग्वालियर वालान अग्रवाल पंचायत (राम मंदिर फालका बाजार) के चुनाव निर्वाचन अधिकारी पुरूषोत्तम दास जैन के नेतृत्व में संपन्न हुए। संस्था की पहली कमेटी का गठन 1945 में किया गया था, अभी तक सर्वसम्मति से ही कमेटी का चयन कर लिया जाता था। मतदान दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक हुआ। संस्था में […]

less than 1 minute read
Google source verification
श्री ग्वालियर वालान अग्रवाल पंचायत (श्री राम मंदिर फालका बाजार) के दो वर्षीय निर्वाचन

श्री ग्वालियर वालान अग्रवाल पंचायत (श्री राम मंदिर फालका बाजार) के दो वर्षीय निर्वाचन

श्री ग्वालियर वालान अग्रवाल पंचायत (राम मंदिर फालका बाजार) के चुनाव निर्वाचन अधिकारी पुरूषोत्तम दास जैन के नेतृत्व में संपन्न हुए। संस्था की पहली कमेटी का गठन 1945 में किया गया था, अभी तक सर्वसम्मति से ही कमेटी का चयन कर लिया जाता था। मतदान दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक हुआ। संस्था में 166 सदस्य हैं, इनमें से 145 सदस्यों ने अपने मत का उपयोग कर पदाधिकारियों का चयन किया। इस चुनाव में गोविन्द प्रसाद बंसल अध्यक्ष और दीपक जैन महामंत्री पद पर चुने गए। चुनाव में कोषाध्यक्ष पद पर नरेन्द्र कुमार मंगल और रूप कुमार जैन व लेखा निरीक्षक पर मोहनलाल गर्ग निर्विरोध निर्वाचित हुए। यह चुनाव दो वर्ष के लिए कराए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी पुरुषोत्तम जैन ने बताया कि कार्यकारिणी का चयन बुधवार को किया जाएगा। इस चुनावी प्रक्रिया में सहयोग के लिए राजीव वैश्य, रवि मंगल आदि का सहयोग रहा।

किसे कितने मिले मत
अध्यक्ष पद

  • गोविंद प्रसाद बंसल 87 मत (विजयी)
  • राम किशन सिंघल 52 मत (हारे)
  • उपाध्यक्ष दो पद
  • शालिगराम गोयल 86 मत (विजयी)
  • रवि मित्तल 59 मत (विजयी)
  • लक्ष्मणदास सिंघल 54 मत (हारे)
  • श्याम बंसल 50 मत (हारे)महामंत्री पद
  • दीपक जैन 86 मत (विजयी)
  • योगेश गर्ग 54 मत (हारे)संयुक्त मंत्री पद
  • गोविन्द बंसल 77 मत (विजयी)
  • मुरारी लाल अग्रवाल 55 मत (हारे)भण्डारी पद
  • मोहनलाल अग्रवाल 87 मत (विजयी)
  • चन्द्रकांत सिंघल 49 (हारे)उत्सव मंत्री पद
  • दीपक मंगल 85 मत (विजयी)
  • संतोष अग्रवाल 51 मत (हारे)