28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज दिन में मनेगी ‘रूप चौदस’, शाम को घर-घर होगा महालक्ष्मी पूजन, ये है शुभ मुहुर्त

दीपावली पर खुशियों से जगमग होगा शहर....

2 min read
Google source verification
gettyimages-102350214-170667a.jpg

Mahalakshmi worship

ग्वालियर। इस बार धरतेरस और रूप चौदस दो दिन होने से सोमवार को भी दिन में रूप चौदस मनाई जाएगी। लोग उबटन लगाकर स्नान करेंगे। मान्यता के अनुसार इस दिन उबटन लगाकर स्नान करने से रंग, रूप में निखार आता है और आरोग्य में बढ़ोतरी होती है। शाम से दीपावली की जगमग होगी और घर-घर महालक्ष्मी पूजा का आयोजन किया जाएगा।

आज शाम 5.27 बजे लगेगी अमावस्या

दीपोत्सव का दूसरा दिन रूप चतुर्दशी, नरक चतुर्दशी के रूप में मनाया जाता है, इसे छोटी दीपावली भी कहते है। 24 अक्टूबर को अरुणोदय स्नान और चंद्रोदय सुबह 5.23 बजे होने से रूप चतुर्दशी का पर्व 24 अक्टूबर सोमवार को ही मनेगा। इसी दिन शाम को चतुर्दशी 5.27 बजे समाप्त होगी और अमावस्या प्रारंभ होगी, जो 25 अक्टूबर को शाम 4.18 बजे तक रहेगी। ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद जैन ने कारण बताते हुए कहा कि दीपावली पूजन इस बार 24 अक्टूबर सोमवार को ही होगा क्योंकि 24 अक्टूबर को रूप चतुर्दशी शाम को 5.27 समाप्त हो रही है। अत: लक्ष्मी पूजन 24 अक्टूबर सोमवार को ही अमावस्या युक्त प्रदोष काल में शाम को 5.27 बजे से 8.10 बजे तक प्रदोष काल और स्थिर बृषभ लग्न में है।

अल सुबह 4.31 बजे लगेगा सूतक

25 अक्टूबर को खण्डग्रास सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इसका सूतक 24/25 अक्टूबर की अल सुबह 4.31 बजे से लगेगा। 25 अक्टूबर ग्रहण शाम को 4.36 बजे और मोक्ष 6.28 बजे होगा। इस सूर्य ग्रहण का दीपावली पूजन पर कोई असर नहीं पड़ेगा, गोवर्धन पूजन जो दीपावली के दूसरे दिन होता है, उस पर इस ग्रहण के सूतक की वजह से 26 अक्टूबर बुधवार को गोवर्धन पूजन होगा।

दिवाली पूजन मुहुर्त

शुभ की चौघड़िया 9.12 बजे से 10.37 बजे तक।

चर की चौघड़िया 1.26 से 2.51 बजे तक।

लाभ की चौघड़िया 2.51 से 4.16 बजे तक

अमृत की चौघड़िया 4.16 से 5.40 बजे तक शुभ

फैक्ट्री, व्यापार, दुकान, ऑफिस आदि घर से दूर वाले स्थलों का पूजन मुहूर्त

चौघड़िया, रात

चर 5.40 से 7.16 बजे तक शुभ प्रदोष काल और स्थिर वृषभ लग्न का संयोग।

लाभ 10.26 से 12.02 बजे तक लाभ और निशीथ काल के संयोग में।

शुभ 1.37 बजे से 3.12 बजे रात स्थिर सिंह लग्न और शुभ चौघड़िया के संयोग में।

अमृत 3.12 बजे से 4.31 बजे तक अमृत की चौघड़िया में।