16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NRI पति ने अननेचुरल सेक्स कर घर से निकाला, थाईलैंड से किसी तरह लौटी वापस

2023 में हुई थी शादी, शादी कर पति अपने साथ थाईलैंड ले गया जहां उसके साथ तरह तरह से ज्यादतियां की और घर से निकाला...

2 min read
Google source verification
gwalior.jpg

अपनी शादी को लेकर उसके ढेरों अरमान थे, घर गृहस्थी बसाने के सपने थे। शादी भी हुई और सपनों का शहजादा दूल्हा बनकर उसे विदा कर अपने साथ समुंदर पार थाईलैंड ले गया। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही उसके सारे सपने और अरमान चकनाचूर हो गए जब सपनों का शहजादा शैतान बन गया। NRI पति और ससुरालवालों ने उस पर सितम ढाने शुरु कर दिए। मई के महीने में तो पति ने उसे घर से ही निकाल दिया जिसके बाद वो किसी तरह अपने भारत वापस लौटी और इंसाफ की गुहार लगाई।

25 दिन में ही पति ने दिखाया असली रंग
ग्वालियर की रहने वाली एक युवती की शादी 3 मई 2023 को थाईलैंड में रहने वाले भिंड निवासी आर्किटेक्ट से हुई थी। शादी के बाद NRI पति उसे अपने साथ थाईलैंड ले गया। पत्नी का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति व ससुरालवालों ने अपना असली रंग दिखाना शुरु कर दिया और उससे दहेज में 50 लाख रुपए की डिमांड करने लगे। पति अननेचुरल तरीके से उसके साथ संबंध बनाता था और ससुराल वाले भी तरह तरह से प्रताड़ित करते थे।


यह भी पढ़ें- छेड़छाड़ का विरोध किया तो मनचले ने महिला को जूते से पीटा

शादी के 25 दिन बाद घर से निकाला
पीड़िता के मुताबिक दहेज की मांग पूरी न करने पर आरोपी पति व ससुरालवालों ने उसे प्रताड़ित कर 28 मई 2023 को घर से निकाल दिया। जिसके बाद पीड़िता ने किसी तरह अपने परिजन से संपर्क किया और भारत वापस लौटी। भारत वापस लौटने के बाद पीड़िता ग्वालियर अपने माता-पिता के घर पहुंची और फिर महिला थाने में पति व ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने मंगलवार को एसपी से जनसुनवाई में एक बार फिर इंसाफ की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
देखें वीडियो- बाघिन से जान बचाने पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ