
ग्वालियर. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ग्वालियर में अचलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और इसके बाद रोड-शो करते हुए राज्य स्तरीय महिला हितग्राही सम्मेलन में शामिल होने के लिए सभा स्थल पर पहुंचे। रोड शो के दौरान जनता और लाडली बहनों ने जगह जगह सीएम शिवराज सिंह चौहान के रथ का स्वागत किया है। हालांकि रोड-शो के दौरान कांग्रेसियों ने भी सेंध लगा दी और सीएम के रथ के सामने पहुंचकर नारेबाजी की। नारेबाजी कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने बलपूर्वक रथ के सामने से खदेड़कर बाजू में किया।
सीएम के रोड में कांग्रेस की सेंध
राज्य स्तरीय हितग्राही महिला सम्मेलन के सभा स्थल पर पहुंचने से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रोड शो किया। सीएम का रथ धीरे-धीरे सभा स्थल की ओर बढ़ रहा था तभी रास्ते में जयेंद्रगंज संजय कॉप्लेक्स पर कांग्रेसी अचानक मुख्यमंत्री के रोड शो में घुस गए और सीएम शिवराज के रथ के सामने पहुंच गए। रथ के सामने खड़े होकर कांग्रेसियों ने नारेबाजी शुरु कर दी। जैसे ही कांग्रेस नेताओं ने नारेबाजी की तो सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी एक्शन में आए और बलपूर्वक नारेबाजी कर रहे कांग्रेसियों को पकड़कर साइड में किया।
देखें वीडियो-
किसानों की समस्याओं को लेकर नारेबाजी
जो कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता सीएम के रथ के सामने नारेबाजी कर रहे उन्होंने डबरा में किसानों के सरसों खरीदी का मूल्य का भुगतान नहीं होने, किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिलने जैसे मुद्दों पर नारेबाजी की थी। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर 7 दिन के अंदर एक्शन नहीं लिया गया और किसानों की समस्याएं दूर नहीं की गईं तो किसान 16 सितम्बर से ग्वालियर डबरा मार्ग पर चक्काजाम कर प्रदर्शन करेंगे।
देखें वीडियो-
Published on:
10 Sept 2023 05:04 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
