24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

26 नवंबर को टकराएंगी पूर्व व पश्चिमी हवाएं, गरज चकम के साथ बारिश के आसार

10 डिग्री डिसे से नीचे आया तापमान, सीजन की सबसे ठंडी रात हवा में नमी आने से कोहरा भी छाएगा

2 min read
Google source verification
26 नवंबर को टकराएंगी पूर्व व पश्चिमी हवाएं, गरज चकम के साथ बारिश के आसार

26 नवंबर को टकराएंगी पूर्व व पश्चिमी हवाएं, गरज चकम के साथ बारिश के आसार

कश्मीर से आ रही बफीर्ली हवा के चलते शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस(डिसे) पर आ गया। इस कारण रात में ठिठुरन बढ़ गई। सीजन में अबतक का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ। हल्का कोहरा भी छाया, लेकिन दिन में ठंड से राहत रही। मौसम विभाग के अनुसार 26 नवंबर को मध्य प्रदेश के ऊपर पश्चिमी व पूर्वी हवा आपस में टकराएंगी। इस वजह से ग्वालियर चंबल संभाग में गरज-चकम के साथ हल्की बारिश की संभावना है। भिंड छोड़ अंचल के सभी जिलों में बारिश हो सकती है। इस बारिश से दिन में ठिठुरन बढ़ेगी। दिन का तापमान सामान्य से नीचे आएगा।

गत शाम से शहर में हल्का कोहरा छा गया था, लेकिन रात्रि में उत्तरी हवा के चलने से आसमान साफ हो गया। न्यूनतम तापमान नीचे आ गया। इससे रात में ठिठुरन बढ़ गई। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे सुबह के समय ठंड की चुभन अधिक रही। दिन का तापमान सामान्य से 0.1 डिसे अधिक रहा। इस कार दोपहर में ठंड से राहत रही।

इस कारण बदल रहा है मौसम

- जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। अरब सागर में चक्रवातीय घेरा बन गया है। यह घेरा ट्रफ लाइन के रूप में सक्रिय है। अरब सागर से भी पर्याप्त नमी आ रही है।

- बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो दक्षिण भारत की ओर जा रहा है। इस कारण पूर्व हवा भी चल रही है। पश्चिम व पूर्वी हवा दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के हिस्सों में आपस में टकराएगी। इससे प्रदेश का मौसम बिगडऩे वाला है। ग्वालियर में बादल छाने के साथ-साथ बूंदाबांदी हो सकती है। जबकि शिवपुरी, श्योपुर, गुना, अशोकनगर में हल्की बारिश की संभावना है।

- 30 नवंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जो दिसंबर के मौसम को प्रभावित करेगा। 28 नवंबर से 1 एक दिसंबर के बीच शहर में कड़ाके की ठंड हो सकती है। कोहरा छाने से दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है।