
Energy Minister Pradyuman Singh Tomar
ग्वालियर. मध्यप्रदेश सरकार में नॉन परफॉर्मेंस मंत्रियों को पद से हटाने पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अपनी बात रखते हुए कहा, यह मुख्यमंत्री का निर्णय है कि वह किसे मंत्रिमंडल में शामिल करें। यदि किसी विधायक को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलती है तो उसका दायित्व है कि जनता की सेवा करे। यदि वह जनता की सेवा बेहतर तरीके से नहीं कर पा रहा है तो उसे खुद ही पद छोड़ देना चाहिए।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पत्रिका से खास बातचीत...
प्रश्न: रोज विकास कार्यों का निरीक्षण करते हैं। फिर भी हालत नहीं सुधर रहे हैंै?
जवाब: विकास कार्य एक निरंतर प्रक्रिया है। जरूरत के हिसाब से शहर में कई काम चल रहे हैं। सीवर लाइन, पेयजल, बिजली खंबे, फ्लाई ओवर सब बन रहे हैं। हां काम की गति कुछ धीमी जरूर थी, उसके पीछे कई कारण थे। अब कामों में तेजी आ गई है और जल्द ही काम पूरे होंगे। चप्पल छोडऩे का कारण मेरी किसी के प्रति नाराजगी नहीं थी, यह प्रेरणा देने के लिए छोड़ी है। जो तकलीफ में मुझे हो रही है वह दूसरे भी महसूस करें। मेरी कोई बात सुन नहीं ऐसे कोई बात नहीं है।
प्रश्न: विधानसभा चुनाव करीब आ गए है, क्या इसलिए शहर में इतने विकास कार्य हो रहे हैं?
जवाब: भाजपा हमेशा विकास की पक्षधर रही है। आज शहर की जो जरूरत है उनके हिसाब से काम किए जा रहे हैं। शहर की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है इसलिए विकास आज की जरुरत है। कांग्रेस के समय की प्रदेश सरकार और भाजपा सरकार के कामों की तुलना कर लें, सच्चाई सामने आ जाएगा।
प्रश्न: अमृत योजना के तहत पूरा शहर खोद दिया और नई सड़कें बन रही है फिर खोदी जा रही है। क्या यह तालमेल की कमी के कारण हो रहा है?
जवाब: अमृत योजना के तहत शहर में लगातार खुदाई हो रही और नई सड़क बनने के बाद खोदी जा रही है यह बात मुझे भी परेशान कर रही है। अब जो सड़कें बन रही है वहां पहले पानी, बिजली आदि सभी की समस्या को हल करने के बाद सड़क बनाई जा रही है। शुरुआत में विभागों में तालमेल के कारण यह हुआ, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इसका मैं विश्वास दिला सकता हूं।
प्रश्न: विकास कार्य लगातार हो रहे हैं, शहर अब भी जाम से मुक्त नहीं हो पा रहा है?
जवाब: शहर को जाम से मुक्ति मिल सके इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अभी सारा दबाब महाराज बाड़ा पर है, इसलिए शहर के तीनों हिस्सों में बाजारों को विकसित करना होगा। एलीवेटेड रोड बनने से भी शहर को राहत मिलेगी। ठेले वालों को भी हाकर्स जोन में जाना होगा इसके लिए भी प्रयास कर रहे हैं।
प्रश्न: कांग्रेस पार्टी की महापौर बनने से भेदभाव की राजनीति होने लगी है?
जवाब: शहर का विकास करना भाजपा की पहली प्राथमिकता है उसके बाद राजनीति है। विकास के लिए हम कोई भेदभाव नहीं कर रहे हैं। विकास के मुद्दे पर हम सबके साथ है। हम महापौर और पार्षदों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर काम कर रहे हैं।
Updated on:
11 Dec 2022 01:45 am
Published on:
11 Dec 2022 01:42 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
