3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक्शन में ऊर्जा मंत्री, बड़े अफसर से बोले – बाथरूम मुझे साफ चाहिए, देखें VIDEO

फिर एक्शन में ऊर्जा मंत्री, क्षेत्र के दौरे के वक्त दिखी थी गंदगी...।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Manish Gite

•

Updated: 2 Nov 2021, 12:40 PM IST

gwalior1_1.png

ग्वालियरः ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने नगर निगम के अधिकारी को फटकारा।

ग्वालियर। यह बाथरूम मुझे साफ चाहिए,मैं आपको दो बार बोल चुका हूं,अब दोबारा नहीं बोलूंगा। यह बात सोमवार को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य संजय मेहता को फटकार लगाते हुए निरीक्षण के दौरान कही। सोमवार सुबह ऊर्जा मंत्री तोमर क्षेत्र का भ्रमण करने निकले। इस दौरान वार्ड 16 के लूटपुरा में मंत्री को गली में जगह जगह गंदगी मिले,जिसे देख मंत्री ने स्वयं झाडू लगाई और नाली चौक व शौचालय गंदे होने पर अपर आयुक्त को फटकार लगाते हुए कहा कि यह बाथरूम मुझे साफ चाहिए,मैं आपको दो बार बोल चुका हूं,अब दोबारा नहीं बोलूंगा। आपको पता नहीं है मैं हर तरीके से सक्षम हूं और आपको निगम में तकलीफ होगी।

मंत्री ने अपर आयुक्त से कहा कि विधानसभा क्षेत्र में कचरा न उठना,नाली चौक और सीवर की शिकायतें आए दिन मेरे पास आती रहती है इनका निराकरण तत्काल किया जाना चाहिए। वहीं न्यू रेशम मील में सार्वजनिक शौचालय,नाली व चेंबरों की सफाई नहीं होने पर पीएचई के अधिकारियों पर नाराजगी जताई। मंत्री ने निगम अधिकारियों से कहा कि डेंगू से बचाव के लिए हर गली में फोगिंग की जाए और सर्वे कर डेंगू के लार्वा नष्ट किया जाए। वृद्धा मुन्नीवाई के अस्वस्थ होने अस्पताल भिजवाया और उसके इलाज के लिए सहायता राशि दी। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त संजय मेहता,पीएचई अधिकारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।