9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमी से शादी कराने से परिजन का इंकार तो लड़की लगाने निकली ‘मौत की छलांग’

रोते हुए किले की तरफ जा रही लड़की को देखते ही लोगों ने दी पुलिस को सूचना...

2 min read
Google source verification
gwalior_suicide.jpg

ग्वालियर. ग्वालियर में एक लड़की घरवालों से नाराज होकर जान देने के लिए घर से निकल पड़ी। हालांकि युवती आत्मघाती कदम उठा पाती इससे पहले ही पुलिस को उसके बारे में जानकारी मिल गई और पुलिस ने वक्त रहते मौके पर पहुंचकर युवती को समझाइश देकर शांत कराया। युवती रोते हुए किले की ओर जा रही थी जिसे देखते ही लोग समझ गए कि युवती आत्मघाती कदम उठा सकती है लिहाजा उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

प्रेमी के साथ शादी करने से रोका तो देना चाहती थी जान
किले पर आत्महत्या करने के इरादे से पहुंची युवती शहर के गोल पहाड़िया इलाके की रहने वाली है। युवती कृतिका (बदला हुआ नाम) अपने ही पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्यार करती है और उससे शादी करना चाहती है। लेकिन युवक के दूसरी जाति के होने के कारण परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हुए। परिजन ने शादी कराने से इंकार किया तो कृतिका ने नाराज होकर जान देने का सोचा और रोते हुए किले की ओर चल पड़ी । किले पर कृतिका को रोते हुए देख घूमने आए लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कृतिका को समझाइश देकर बचाया।

यह भी पढ़ें- चरित्र पर पति ने उठाई उंगली तो थाने पहुंची महिला, बोली- वापस दिलवाओ दहेज-जेवरात

पुलिस ने परिजन को दी समझाइश
सूचना मिलने पर जब एफआरवी में पदस्थ आरक्षक रामज्ञान और पायलट नागेन्द्र मौके पर पहुंचे तो देखा कि कृतिका किले से छलांग लगाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने किसी तरह कृतिका को पकड़ा और समझाइश देकर जान देने से रोका। इसके बाद जब पुलिसकर्मियों ने कृतिका से पूछा तो उसने पूरी बात बताई। जिसके बाद पुलिस कृतिका को थाने लेकर पहुंची और उसके परिजन को सूचना दी। पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर कृतिका को परिजन को सौंप दिया है और ये भी समझाइश दी है कि कृतिका जिसे पसंद करती है उसी लड़के से उसकी शादी करवा दें।

देखें वीडियो- पटरियों पर लेटे रहे युवक-युवती ऊपर से गुजर गई ट्रेन