
इस युवक ने पेश की ऐसी मिशाल,जिसने भी सुना रह गया हैरान
ग्वालियर। आज भले ही समाज में स्वार्थपरता बढ़ रही हो,लेकिन ईमानदारी आज भी जिंदा है। शहर के एक युवक ने ऐसी मिशाल पेश की जो शायद आज के समय में कम लोग ही ऐसा कर सकते हैं। यह बानगी पेश की है मेवाड़ा के किसान सीताराम मीणा ने, जिन्होंने एक माह पूर्व सड़क पर मिले पर्स को पर्स मालिका को न केवल लौटाया,बल्कि पर्स में रखे 5290 रुपए भी वापस दिए।
मानपुर निवासी संजय शुक्ला गत 28 मई को अपनी चने की उपज बेचने ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से श्येापुर जा रहे थे तभी मेवाड़ा गांव के आसपास रास्ते में उनका पर्स गिर गया।
हालांकि श्योपुर पहुंचने के बाद पर्स गिरने का उन्हें पता चला तो उन्हें वापस जाकर ढूंढा भी,लेकिन नहीं मिला। इस दौरान ये पर्स मेवाड़ा निवासी किसान सीताराम पुत्र बाबूलाल मीणा को मिल गया।
यह भी पढ़ें : पैसों के लेनदेन को लेकर युवक को मारी गोली
सीताराम ने तत्समय आसपास लोगों से जानकारी ली। इसके बाद लगातार पर्स मालिक को ढूंढते रहे। बीते रोज सीताराम मानपुर में एक दुकान पर पहुंचे तो उन्हें किसी ने बताया कि मानपुर निवासी संजय शुक्ला का भी पर्स खोया है। इस पर सीताराम ने पर्स के बारे में जानकारी ली,
यह भी पढ़ें : देश में पहली बार गणपति को लगाया ऐसा भोग,वीडियो में देखें
जिस पर संजय शुक्ला ने बताया कि पर्स में 5290 रुपए, एक एटीएम कार्ड और एक खाली लिफाफा है। संजय की बात पर संतुष्ट होने पर किसान सीताराम ने रविवार की सुबह पर्स और रुपए वापस लौटा दिए।
वापस लौटा दिए रुपए
संजय शुक्ला ने बताया कि पर्स में 5290 रुपए,एक एटीएम कार्ड और एक खाली लिफाफा है। संजय की बात पर संतुष्ट होने पर किसान सीताराम ने पर्स और रुपए वापस लौटा दिए।
Updated on:
02 Jul 2018 07:01 pm
Published on:
02 Jul 2018 06:54 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
