13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिन किसानों ने एक महीने में 40 बोरी खाद लिया है, उनकी जांच की जाए

खाद पर मुनाफा कमाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए कलेक्टर ने दिए निर्देश

less than 1 minute read
Google source verification
जिन किसानों ने एक महीने में 40 बोरी खाद लिया है, उनकी जांच की जाए

जिन किसानों ने एक महीने में 40 बोरी खाद लिया है, उनकी जांच की जाए

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने बुधवार को रासायनिक उर्वरक (खाद) उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने एक महीने के भीतर 40 बोरी खाद लिया है, उसकी जांच की जाए। जो विक्रेता अथवा किसान के नाम पर अवैध रूप से खाद प्राप्त कर गलत तरीके से मुनाफा कमाने का काम कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी एसडीएम व पुलिस अधिकारियों को भी बेहतर ढंग से खाद वितरण व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ंने कहा कि थोक, फुटकर, सोसायटी एवं डबल लॉक में रखे रासायनिक उर्वरक की नियमित रूप से जांच अर्थात सत्यापन करें। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जिन उचित मूल्य की दुकानों के संचालकों ने नवीनीकरण नहीं कराया है और ऐसी दुकानें जो नियमित रूप से नहीं खुलती हैं उन्हें निरस्त करने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने पीडीएस वाहनों की जीपीएस के माध्यम से लगातार ट्रैकिंग करने पर भी बल दिया। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेले, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार, अपर कलेक्टर अंजू अरूण कुमार व टी एन सिंह तथा जिले के सभी एसडीएम व पुलिस अधिकारी मौजूद थे।