
FATEHR's DAY 2018: ये गिफ्ट पाकर खुश हो जाएंगे आपके पिता, कराएं उनको स्पेशल फील
ग्वालियर। पापा,पिताजी,अब्बा, डैडी, इन सभी संबोधन नामों में एक एहसास है वो है बेपनाह प्यार, जो एक पिता अपने बच्चों से करता है। खुद सारे कष्ट सहता रहेगा। लेकिन अपने बच्चों को कभी किसी चीज की कमी महसूस नहीं होने देता है। खुद के लिए कुछ हो न हो लेकिन बच्चों की डिमांड को हमेशा पूरी करते रहने की फिक्र करता है। हम ये सब आपको इसलिए बता रहें है कि 17 जून को फादर्स डे मनाया जा रहा है। वैसे तो माता-पिता के लिए सभी दिन स्पेशल ही होते हैं लेकिन किसी खास दिन को और खास बनाने के लिए फादर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। अब खास दिन को और खास कैसे बनाए उनसे लिए सबसे अच्छा ऑप्शन होता है गिफ्ट, जी हां आप भी अपने पापा को स्पेशल गिफ्ट देकर फादर्स डे विश करें और सेलिब्रेट करें।गिफ्ट क्या होने चाहिए इसमें पत्रिका आपकी मदद कर रहा., यहां हम आपको कुछ बेस्ट गिफ्ट जो आप अपने पिताजी को गिफ्ट कर सकते हैं वो बता रहे हैं। यकीन मानिए इन गिफ्ट्स को पाने के बाद आपके पापा के चेहरे पर काफी बड़ी मुस्कान आ जाएगी। साथ ही ये गिफ्ट्स काफी सस्ते भी हैं।
फूलबाग पर मोडवेल गिफ्ट सेंटर संचालक सूरज बताया की हमारी शॉप पर की प्रकार के फादर्स डे के लिए गिफ्ट मौजूद हैं। जिनमें कई चीजे शामिल हैं।
फुट मसाजर: सभी के पिता परिवार के पालन-पोषण के लिए दिनभर काम करते हैं। ऑफिस के बाद घर आने पर हम उनकी थकान की कल्पना भी नहीं कर सकते। इसलिए आप उन्हें फुट मसाजर गिफ्ट कर सकते हैं। जिसके बाद उनकी थकान पलक झपकते ही दूर हो जाएगी।
शुगर चेक करने की मशीन: तनाव और खानपान का ध्यान ना रखने की वजह से डायबिटीज की समस्या आम हो गई है। साथ ही ध्यान ना देने पर ये गंभीर रूप ले सकती है। इसलिए अगर आप भी अपने पापा से प्यार करते हैं तो उन्हें शुगर चेक करने की मशीन दे सकते हैं। जिसकी मदद से वे अपने स्वास्थ्य का ख्याल रख पाएंगे।
ग्रुमिंग किट: अपने पिता को स्टाइलिश बनाने के लिए आप उन्हें एक ग्रुमिंग किट गिफ्ट कर सकते हैं। जिससे वे हरदम फिट और स्टाइलिश दिखाई देंगे।
प्रिंटिड टी-शर्ट: पिता के साथ अपने प्यार और तालमेल को दिखाने के लिए आप अपने और अपने पिता के लिए एक प्रिंटिड टी-शर्ट ले सकते हैं। जिसपर आपकी और आपके पिता की तस्वीर छपी हुई हो। इसके बाद दुनिया कहेगी कि भाई पापा के लिए प्यार हो तो ऐसा।
स्पेशल प्रिंटेड मग: आजकल प्रिंटेड मग का के्रड बहुत चल रहा है। ये मग काफी सस्ते होने के साथ-साथ यूनिक भी होते हैं। इन मग में आप अपने पिता की फोटो लगावा सकते हैं। ये कई प्रकार में मार्केट में मौजूद हैं। हर रंद में यह मिल सकते हैं। साथ ही इनमें मैजिक मग भी मिलते हैं। जिसमें कुछ गर्म (चाय,फॉफी, पानी) डालते ही इसमें प्रिंट फोटो दिखने लगती है।
सबसे अच्छा गिफ्ट है उनके साथ समय बिताएं
पिता के साथ समय बिताना उनके लिए सबसे प्यारा गिफ्ट होगा। इस फादर्स डे अपने पिता के साथ समय बिताएं। साथ ही उनकी मनपसंद डिश भी बनाकर खिला सकते हैं या कहीं घुमाने लेजाकर उन्हें सरप्राइज शॉपिंग भी करवा सकते हैं।
Published on:
17 Jun 2018 07:30 am
