ग्वालियर

पति की गैर मौजूदगी में 18 साल तक जेठ ने की ज्यादती, फौजी पति को बताया तो बोला- सब चलता है…

फौजी की पत्नी ने अपने ही जेठ पर लगाया 18 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप...पति पर भी जेठ का पक्ष लेने का आरोप..

2 min read

ग्वालियर. 18 साल तक जेठ की ज्यादती का शिकार होने वाली महिला ने जब फौजी पति के साथ अपना दर्द साझा किया तो उसे वो जबाव मिला जिसकी कल्पना उसने सपने में भी नहीं की थी। फौजी पति ने पत्नी का साथ देने की जगह ये कह दिया कि ये सब तो चलता है। पति के इस जवाब के बाद महिला पुलिस थाने पहुंची और जेठ के खिलाफ शारीरिक शोषण करने के साथ ही पति पर अपने भाई की तरफ ही बोलने का मामला दर्ज करा दिया। मामला ग्वालियर के थाटीपुर इलाके का है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।


18 साल सहती रही जेठ की ज्यादती
जानकारी के मुताबिक थाटीपुर थाना इलाके में रहने वाली 37 वर्षीय वर्षा (बदला हुआ नाम) की शादी जुलाई 2003 में ग्वालियर एक फौजी से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही फौजी पति ड्यूटी की ड्यूटी बॉर्डर पर लग गई और वो ड्यूटी पर चला गया। इसके बाद जेठ ने उसके अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की। वर्षा (बदला हुआ नाम) ने जेठ की हरकत का विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया और उसके साथ ज्यादती की। शुरुआत में वर्षा (बदला हुआ नाम) लोक लाज के डर से चुप रही लेकिन वक्त के साथ जेठ की ज्यादती बढ़ती गई और फिर रोजाना ही वो उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा।


पति को बताया तो बोला- सब चलता है...
पीड़िता वर्षा (बदला हुआ नाम) ने बताया कि जेठ की ज्यादती से तंग आकर उसने पति को जेठ की हरकतों के बारे में बताने का सोचा। एक बार छुट्टी पर जब फौजी पति घर आया तो उसने उसे जेठ की हरकतों के बारे में बताया तो पति ने बात करने की बात कही। वर्षा (बदला हुआ नाम) को लगा कि अब शायद सब ठीक हो जाएगा। लेकिन पति के नौकरी पर जाते ही जेठ की ज्यादती फिर शुरु हो गई। बाद में फिर जब पति घर लौटा तो महिला ने उसे फिर से पूरी बात बताई जिस पर पति ने उससे कहा कि घर की बात है ये सब तो चलता है, चुप रहो।

18 साल बाद हिम्मत जुटाकर की शिकायत
पति से मदद की आस टूटने के बाद पीड़ित महिला ने हिम्मत जुटाई और शादी के करीब 18 साल बाद जेठ की ज्यादती की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करा दी। पीड़िता ने फौजी पति पर भी जेठ की करतूत में रजामंदी देने की शिकायत की है जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि जो जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

देखें वीडियो-कार से टच हुआ ठेला तो महिला ने सड़क पर फेंके सड़क पर फल

Updated on:
03 Feb 2022 03:43 pm
Published on:
12 Jan 2022 04:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर