29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्वालियर में सरकारी जमीन बेचने वाले 9 भू-माफिया के खिलाफ एफआईआर

मंगलवार को कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में आई जमीन संबंधी शिकायतों की प्रारंभिक जांच में इस धोखाधड़ी का पता चला था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Rajendra Thakur

•

Updated: 17 Feb 2021, 7:34 PM IST

ग्वालियर में सरकारी जमीन बेचने वाले 9 भू-माफिया के खिलाफ एफआईआर

ग्वालियर में सरकारी जमीन बेचने वाले 9 भू-माफिया के खिलाफ एफआईआर

ग्वालियर . जिले में एंटी माफिया अभियान के तहत भू-माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। शासकीय माफी औकाफ की जमीन को आवासीय प्लाट के रूप में छलपूर्वक बेचने वाले वाले 9 आरोपियों के खिलाफ राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में आई जमीन संबंधी शिकायतों की प्रारंभिक जांच में इस धोखाधड़ी का पता चला था। उन्होंने इस प्रकरण से संबंधित आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश तहसीलदार को दिए थे। इसी परिपालन में पुलिस थाना माधौगंज में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

जमीन खरीदने के कागजात
थे, बेदखली का नोटिस मिला
कुशवाह कॉलोनी गुढ़ा-गुड़ी का नाका लश्कर क्षेत्र के निवासी कुछ लोगों ने कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में शिकायत की थी कि हमारे नाम से आवासीय जमीन के कागजात होने के बाबजूद हमें बेदखली के नोटिस मिले हैं। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने उनके आवेदन की जांच कराई तो पता चला कि इन लोगों को भूमाफिया ने छलपूर्वक सरकारी जमीन के प्लॉट बेचे हैं। धोखाधड़ी का पता चलने पर कलेक्टर ने तहसीलदार को निर्देश दिए थे कि इस प्रकरण की बारीकी से जांच-पड़ताल करें और पुख्ता साक्ष्यों के साथ सरकारी जमीन बेचने वाले व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं।

इन नौ भूमाफिया के
खिलाफ एफआइआर

तहसीलदार शिवानी पांडेय ने बताया कि शासकीय जमीन बेचने वाले 9 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इनमें पुरुषोत्तम कुशवाह, लक्ष्मण सिंह, भगवानदास, छोटे सिंह, पूरन सिंह, बाबू सिंह , नवल सिंह, चन्द्रकला पत्नी जीवनलाल व मुन्नी पत्नी रामसिंह कुशवाह सभी निवासी एकतापुरी कॉलोनी हरिजनबस्ती के पास गुढ़ी शामिल हैं।


डेढ़ दर्जन लोगों के
साथ किया धोखा

तहसीलदार शिवानी पांडेय ने बताया कि प्रकरण की छानबीन में पता चला है कि लगभग डेढ़ दर्जन लोगों को भू-माफिया ने छलपूर्वक सरकारी जमीन बेचकर ठगा है। जिन लोगो को सरकारी जमीन बेची गई है उनमें श्रीनिवास चौरसिया, रंजना जाधव, रामदेवी, अर्चना किरार, वंदना गुप्ता, रनवीर सिंह, मंगल सिंह, बाला साहब, केदार सिंह, लायक सिंह, रविन्द्र सिंह, विनोद सिंह, शाही सक्सेना, अरनज बोरसे, सुनील सिंह व सीताराम धाकड़ सभी निवासी एकतापुरी कॉलोनी हरिजन बस्ती के पास गुढ़ी शामिल हैं।