22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शर्मनाक : थीम रोड पर लहराता रहा फटा तिरंगा, एफआईआर के आदेश

शर्मनाक : थीम रोड पर लहराता रहा फटा तिरंगा, एफआईआर के आदेश

2 min read
Google source verification
fir laudge against lions club torn flag hostage in gwalior

शर्मनाक : थीम रोड पर लहराता रहा फटा तिरंगा, एफआईआर के आदेश

ग्वालियर. लगभग चार साल पहले थीम रोड पर लायंस क्लब सिटी द्वारा लगाया गया 111 फीट ऊंचे पोल पर लगा तिरंगा सोमवार सुबह फट गया। कुछ घंटे तक इसी स्थिति में झंडा लहराता रहा। इसकी जानकारी लगते ही कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त को राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के मामले में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लायंस क्लब पदाधिकारियों में हडक़ंप की स्थिति बन गई है। क्लब के अध्यक्ष का कहना है कि इस तरह के फरमान जारी होंगे तो सामाजिक सेवा में लगे लोगों का मनोबल टूटेगा। दरअसल, 20 अक्टूबर 2014 को थीम रोड पर 111 फुट का खंबा लगाकर फ्लैग पॉइंट बनाया गया था। इस पोल पर 20 फुट चौड़ा और 30 फुट लंबा तिरंगा लगाया गया था। तत्कालीन नगर निगम महापौर समीक्षा गुप्ता को ध्वज का संरक्षक बनाया गया था।

इससे संस्थाओं का मनोबल टूटेगा: लायंस क्लब
लायंस क्लब ग्वालियर सिटी के अध्यक्ष रामकिशन सिंघल ने बताया कि लायंस क्लब ग्वालियर सिटी की ओर से 20 अक्टूबर 2014 को राष्ट्रध्वज लगाया गया था, इसकी चौड़ाई 20 फुट और लंबाई 30 फुट रखी गई थी। जबकि पोल की ऊंचाई 111 फीट है। सामाजिक संस्थाओं का कार्य सेवा करने का है। अगर इस तरह के फरमान जारी होंगे तो हम लोगों का मनोबल टूटेगा और भविष्य में हम कोई इनीशियेटिव नहीं ले पाएंगे। तीन दिन पहले हमने यह झंडा उतारकर दोबारा लगाया था, लेकिन तेज हवा के कारण यह थोड़ा सा फट गया था, जिसको फिर से बदला जाना था। अब हम प्रशासन से बात करेंगे कि झंडे की देखरेख के लिए प्रबंधन का तरीका बताया जाए।

किसी ने शिकायत करके बताया था कि थीम रोड फ्लैग पॉइंट पर फटा हुआ राष्ट्रध्वज लहरा रहा है। कोई भी संस्था या कोई प्राइवेट व्यक्ति परमीशन लेकर झंडा लगा सकता है, लेेकिन लगाने के बाद प्रॉपर देखरेख भी उनका दायित्व है। अब मैं देखूंगा कि उन्होंने क्या किया है, इतना ऊंचा झंडा लगाएंगे तो फटेगा ही फटेगा, इसकी देखरेख भी उनका ही दायित्व है। झंडा फट गया था, तो उसको हटाना चाहिए था। नया ध्वज लगाना चाहिए था। इस मामले में कमिश्नर नगर निगम से रिपोर्ट मांगी गई है, इसमें अगर कोई लापरवाही या दोषी सिद्ध हुआ तो हमने एफआईआर के निर्देश दिए हैं।
अनुराग चौधरी, कलेक्टर