
समोसा 5 रुपए महंगा,
ग्वालियर. दुनिया के नक्शे पर ईरान और इजराइल के बीच भडक़ी युद्ध की चिंगारी अब ग्वालियर के आम आदमी की थाली तक पहुंच गई है। सरहदों पर चल रही मिसाइलों का असर शहर के होटलों, रेस्टोरेंट और यहां तक कि पेट्रोल पंपों की मशीनों पर साफ दिख रहा है। सरकार द्वारा 9 मार्च को कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई पर लगाई गई रोक ने शहर की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी है। आलम यह है कि जो शहर अपने स्वाद के लिए जाना जाता था, आज वहां महंगाई का तडक़ा जोरों पर है। शहर के रेस्टोरेंट और होटलों में समोसे से लेकर पनीर की सब्जी तक के दाम महंगे हो चले हैं। शहर में जो समोसा 10 रुपए का मिलता था वो अब 15 रुपए का मिलने लगा है। वहीं मिठाइयों के दामों को बढ़ाने की तैयारी भी कर ली गई है। रेस्टोरेंट और होटल संचालकों ने गैस के साथ-साथ खाद्य पदार्थों की कीमतों में अचानक हुई बढ़ोतरी को इसका कारण बताया है। संचालकों का कहना है कि ये सभी खाद्य पदार्थ एलपीजी पर तैयार किये जाते थे, अब उनके विकल्प के साथ काम करना पड़ रहा है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की उपलब्धता में दिक्कत और रिफाइंड तेल की कीमत बढऩे के कारण यह बढ़ोतरी की गई है। उनका कहना है कि अभी प्रारंभिक बढ़ोतरी हुई है, लेकिन अगर हालात ऐसे ही रहे तो कीमतें और बढ़ेंगी।
पीएनजी : 15 दिन में 3 हजार नए कनेक्शन
एक ओर जहां कमर्शियल सिलेंडर के लिए मारामारी बनी हुई है वहीं दूसरी ओर इन दिनों पीएनजी के घरेलू कनेक्शनों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अवंतिका गैस लिमिटेड के ऑफिस इंचार्ज अंकिश गर्ग ने बताया कि पिछले 15 दिनों के भीतर ही पीएनजी के तीन हजार नए कनेक्शन जुड़ चुके हैं। शहर में अब 63 हजार कनेक्शन हो चुके हैं। इनमें वो लोग भी शामिल हैं जिन्होंने पहले कनेक्शन चालू नहीं करवा रखे थे। पहले रोजाना जहां 20 नए कनेक्शन के लिए आवेदन आते थे, अब इसका आंकड़ा 60 के पार जा चुका है। इसके साथ ही कमर्शियल पीएनजी कनेक्शन के लिए 30 नए होटलों की ओर से आवेदन आए हैं। इनमें से 10 पर काम करना शुरु कर दिया है। कमर्शियल पीएनजी के 120 कनेक्शन से बढकऱ अब 150 हो जाएंगे।
दुकानदार-होटल संचालक बोले
-मिठाई कारोबारी रानू सिंह ने बताया की कमर्शियल सिलेंडर के बिना काम करना मुश्किल हो गया है। भट्टी पर ही काम करना पड़ रहा है। इसके साथ ही दूसरे खर्च लगातार बढ़ रहे हैं। इसके चलते 1 अप्रैल से मिठाइयों में 20 रुपए प्रति किलो की वृद्धि करने जा रहे हैं।
Updated on:
26 Mar 2026 06:17 pm
Published on:
26 Mar 2026 06:16 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
