scriptBREAKING NEWS: रात दो बजे सिलेण्डर फटने से मकान ढहा, नौ लोग दबे, चार की मौत | four people death in cylinder burst in house | Patrika News
ग्वालियर

BREAKING NEWS: रात दो बजे सिलेण्डर फटने से मकान ढहा, नौ लोग दबे, चार की मौत

BREAKING NEWS: रात दो बजे सिलेण्डर फटने से मकान ढहा, नौ लोग दबे, चार की मौत

ग्वालियरSep 29, 2018 / 12:12 pm

Gaurav Sen

cylinder burst in gwalior

BREAKING NEWS: रात दो बजे सिलेण्डर फटने से मकान ढहा, नौ लोग दबे, चार की मौत

ग्वालियर। दर्पण कालोनी में आठ दुकानों के पास रात दो बजे एक खाली मकान में तेज धमाके के साथ सिलेंडर फटने से एक मंजिला मकान ढह गया। जिससे उसमें रहने वाले दो परिवारों के नौ लोग दब कर घायल हो गए। जिसमें चार लोगों को की मौत हो गई।

स्थानीय निवासी अतुल तोमर ने बताया कि करीब रात दो बजे तेज धमाके की आवाज आई। बाहर आकर देखा तो अंता सिंह परिहार का मकान ढह गया था। जिसमें उनकी पत्नी, दो बच्चे और एक भाई का परिवार दब गया था। मोहल्ले वालों के प्रयास से उनके भाई परमाल सिंह का परिवार मलबे से निकल गया था। साथ ही अंता सिंह और उनकी पत्नी उनकी दो बेटी कशिश, खुशी और बेटा राज मलबे से निकाल लिए थे। लेकिन बाद में अंता सिंह उर्फ अनंतराम, पत्नी उमा व उनकी बेटी खुशी की मौत हो गई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि आठ दुकानों के पास बबीता राणा का खाली मकान है। जिस पर ताला लगा है। धमाका उसी मकान में हुआ था जिसमें आग लग गई और पड़ोसी अंता सिंह का मकान ढह गया।

यह भी पढ़ें

आग लगने से घर में धमाके से गिरी दीवार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

लोगों में आक्रोश
स्थानीय निवासियों ने बताया कि हादसे की खबर फायर ब्रिगेड को तत्काल दे दी गई थी। लेकिन घटना के बहुत देर बाद फायर ब्रिगेड आयी। यदि समय पर पहुंच जाती तो आग को समय पर बुझा लिया जाता और मलबे में दबे लोगों को जल्द निकाल लिया जाता।

Home / Gwalior / BREAKING NEWS: रात दो बजे सिलेण्डर फटने से मकान ढहा, नौ लोग दबे, चार की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो