इसके बाद उन्हें पचास पैकेट भेजने के लिए कहा गया, जिसके लिए 32 लाख रुपए की एफडी तुड़वा कर विजय ने और चालीस पैकेट खरीद कर भेज दिए साथ ही उनका फोटो भी भेज दिया। इसके बाद भुगतान से पहले करेंसी चेंज के नाम पर 3 लाख 33 हजार 800 रुपए उनके एकाउंट में भेजने की मांग की गई, जिसके बाद उसके खाते में डालर ट्रांसफर होंगे। ऐसे वो लोग उनसे लगातार पैसे की मांग करते रहे और कुल मिलाकर 49 लाख 28 हजार 175 रुपए की चपत लगा दी। लेकिन लगातार पैसों की डिमांड के बावजूद जब कोई रिटर्न नहीं आया तो विजय को शक हुआ, जिसके बाद उसने सायबर सेल में मामले की शिकायत दर्ज कराई।