22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों संग मॉम्स की मस्ती

लाउड म्यूजिक, रंग बिरंगी लाइट्स के बीच मस्ती करते बच्चे और महिलाएं। फैशन शो में जहां रैंप पर महिलाओं के साथ बच्चों ने जलवे बिखेरे वहीं जुम्बा डांस में सभी खूब थिरके।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Avdesh Shrivastava

•

Updated: 31 Jul 2017, 12:33 AM IST

Fun With Kids

Fun With Kids

ग्वालियर.
लाउड म्यूजिक,
रंग बिरंगी
लाइट्स के बीच मस्ती करते
बच्चे और महिलाएं। फैशन शो
में जहां रैंप पर महिलाओं के
साथ बच्चों ने जलवे बिखेरे
वहीं जुम्बा डांस में सभी खूब
थिरके। यह नजारा था रविवार
शाम जलविहार का। यहां ग्वालियर
स्मार्ट सिटी डवपलपमंट
कॉर्पोरेशन लि
. द्वारा
फनगिरी कार्यक्रम का आयोजन
किया गया।

जलविहार
का माहौल पूरी तरह से बदला हुआ
था। यहां बच्चो और महिलाओं
का हुजूम लगा था। फनगिरी में
बच्चों और महिलाओं की मस्ती
देखते ही बनती थी। कार्यक्रम
की तीन केटेगरी रखी गई थीं।
कार्यक्रम की शुरूआत हुई फैशन
शो से। इसमें महिला और बच्चों
की कैटवॉक। इसके बाद जुम्बा
डांस की शुरूआत हुई। जिसमें
बच्चों और महिलाओं ने बॉलीवुउ
और पंजाबी सॉन्ग पर जमकर डांस
किया।

सीईओ
मुखर्जी ने की शुरुआत

फैशन
शो में सबसे पहले स्मार्ट सिटी
की सीईओ विदिशा मुखर्जी रैंप
पर उतरीं। उन्हें देखकर लग
ही नहीं रहा था कि वो किसी
प्रोफेशनल मॉडल्स से कम हैं।

विजेता
पुरस्कृत

कार्यक्रम
के समापन पर महापौर विवेक
नारायण शेजवलकर ने विजेताओं
को पुरस्कृत किया। फैशन शो
में अल्का श्रीवास्तव व डॉ
.
वीना प्रधान
को फस्र्ट प्राइज मिला। जुंबा
डांस में निधि कुकरेजा फस्र्ट
,
विधि पंजवानी
सेकेंड व प्रियल थर्ड पर रहीं।
कार्यक्रम के दौरान निर्णायक
की भूमिका में एमआईसी मेंबर
नीलिमा शिंदे रहीं।