10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवती को घर से भगा ले गया BF और भाई बहन बनकर रह रहे थे दोनो मगर ऐसे खुल गया राज

मध्यप्रदेश के दतिया में युवती को उसका पड़ोसी बॉयफ्रेंड भगाकर ले गया और उसके बाद दूसरे शहर में भाई बहन का रिश्ता बताकर दोनो ने रूम ले लिया।

2 min read
Google source verification
girl friend boy friend relation, gf bf run away, ladki ghar se bhagi, girlfriend run away from home, girl friend run away with boy friend, crime news, police caught couple, couple caught, couple caught in live, gwalior news, datia news, gwalior news in hindi, mp news

ग्वालियर/दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया में युवती को उसका पड़ोसी बॉयफ्रेंड भगाकर ले गया और उसके बाद दूसरे शहर में भाई बहन का रिश्ता बताकर दोनो ने रूम ले लिया। मगर उनका ये झूठ ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया और दोनो का राज आखिर खुल ही गया और पुलिस ने दोनो को हिरासत में ले लिया है।

मौत इस गांव में तो अंतिम संस्कार होता है दूसरे गांव में,मामला सुनेंगे तो अचरज में पड़ जाएंगे

चार दिन पहले पड़ोस में रहने वाली किशोरी को घर से भगाकर उसे पहले तो आगरा ले गया फिर इलाहाबाद फिर दतिया में उसे बहन बनाकर रखे हुए था ,ताकि कोई शक न कर सके। ऐसे जोड़े को बसई थाना पुलिस ने दबोचा लिया है। दोनों को थाने ले जाया गया। यहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैदौरा गांव की साढ़े 15 साल की किशोरी चार दिन पहले बसई में रह रहे अपने मामा के पास रहने आई थी। बैदोरा गांव निवासी युवक होशियार सिंह (19) पुत्र करतार सिंह उसे भगाकर ले गया। मामले की रिपोर्ट बसई थाने में की गई । पुलिस ने आरोपी की मोबाइल की लोकेशन ली तो पता चला कि वह इन दिनों में आगरा से इलाहाबाद तक घूमा और फिर दतिया स्थित दिनारा रोड पर किशोरी को बहन बनाकर रह रहा था।

उसे शनिवार की सुबह मय लड़की को पकड़ लिया गया। 72 घंटे के अंदर बरामद की गई किशोरी के बयान सोमवार को न्यायालय में होंगे। हालांकि वह नाबालिग है लिहाजा आरोपी का जेल जाना तय है। थाना प्रभारी शशंक शुक्ला के मुताबिक इन दिनों में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी तब किशोरी को बरामद किया जा सका।

भानजी की शादी में जा रहे मामा से साथ हुआ कुछ ऐसा सुनने वालों के उड़े होश

बीमारी से तंग आकर प्रौढ़ ने लगाई फांसी
भांडेर में बीमारी से तंग आकर एक प्रौढ़ ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना भांडेर थाना क्षेत्र के भर्रौली गांव की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। भर्रोली गांव निवासी 40 वर्षीय कोमल सिंह परिहार लंबे समय से बीमारी से ग्रस्त था। तमाम इलाज कराने के बाद भी वह ठीक नहीं हो पा रहा था। तभी उसने रविवार को मौका पाकर घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

वोटरकार्ड नहीं बनाया तो बीएलओ को पीटा