
ग्वालियर। शहर के यमुना नगर थाटीपुर में किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार सुबह घरवालों ने फांसी पर लटका देखा तो शव को नीचे उतार लिया। पुलिस ने शव का पीएम कराकर मर्ग कायम किया। पुलिस के मुताबिक किशोरी मूलत: कनाथर (मेहगांव) की रहने वाली है। दसवीं में फेल होने पर माता-पिता ने ताऊ के घर भेज दिया। उसका १०वीं का प्राइवेट फॉर्म भरवा दिया।
उन्होंने पुलिस को बताया रात करीब १२ बजे किशोरी खाना खाकर कमरे में जाकर सो गई। सुबह ६ बजे पत्नी उसे जगाने कमरे में पहुंची तो किशोरी फांसी के फंदे पर झूल रही थी।
मां ने डांटा तो फांसी पर झूल गई किशोरी
गोटपुरा (तिघरा) में भी किशोरी फांसी के फंदे पर झूल गई। घरवालों ने पुलिस को बताया किशोरी को गाने-बजाने का काफी शौक था। करीब चार दिन पहले गांव में किसी के घर गाना गाए जा रहे थे।
किशोरी भी वहां जाना चाहती थी, लेकिन घरवालों ने मना किया। जिद करने लगी तो मां ने डांट दिया। खफा होकर किशोरी ने फांसी लगा ली, लेकिन घरवालों की नजर पड़ गई। उसे फांसी के फंदे से उतारकर झांसी रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। चार दिन इलाज होने के बाद मंगलवार रात को किशोरी ने दम तोड़ दिया।
किशोरी के ताऊ ने पुलिस को बताया कि लड़की ने रात को परिवार के साथ बैठकर खाना खाया था और कुछ बाते भी शेयर की थी। इसके कुछ देर बाद ही वह अपने कमरे में चली गई थी। सुबह जब उसकी ताई उसे जागने के लिए गई तो वह पंखे पर लटकी हुई मिली। वहीं पुलिस इस मामले को प्रेम प्रंसग से जुड़कर देख रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Published on:
30 Nov 2017 07:51 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
