
Good News: ग्वालियर व्यापार मेला 25 दिसंबर से 25 फरवरी के बीच लगना है। मेला अवधि में बिकने वाले वाहनों पर रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 फीसदी छूट का प्रस्ताव परिवहन विभाग को भेजा गया है। इसके साथ ही मेला परिसर में पार्किंग, शौचालय और सड़कों के सुधार पर 33 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
यह बात मेला आयोजन की तैयारियों की समीक्षा में सामने आईं। संभागायुक्त मनोज खत्री को मेला प्राधिकरण ने बताया कि सड़क निर्माण, पार्किंग विस्तार और शौचालयों की मरम्मत के लिए वित्तीय स्वीकृति का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है। इसमें तत्कालीन व्यवस्थाओं के लिए मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम ने 6 करोड़ रुपए की लागत का प्राक्कलन तैयार कर आयुक्त एमएसएमई एवं सचिव एमएसएमई भोपाल को भेजा है। इसे स्वीकृति मिलते ही काम शुरू किए जाएंगे। बैठक में पुलिस-प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे।
-अधिकारी अपने -अपने विभाग में संचालित सरकारी योजनाओं, नवाचारों को प्रदर्शित करते प्रदर्शनी लगाएं।
-मेले में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। हर हिस्सा कैमरे की नजर में रहेगा। फायर ब्रिगेड की व्यवस्था रहेगी।
-सबसे अधिक भीड़ वाले झूला सेक्टर के लिए पर्याप्त जगह दी जाए। इसमें सुरक्षा के मानकों का भी ध्यान रखा जाए।
Updated on:
17 Nov 2024, 8:45 AM IST
Published on:
17 Nov 2024, 8:45 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.