30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भगवान विष्णु का दिन है गुरुवार, इन उपायों से प्रसन्न होते हैं प्रभु, जरूर करें ये गुप्त उपाय

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और मां सरस्वती दोनों की पूजा का दिन होता है। भगवान विष्णु को शास्त्रों में प्रसन्न करने के आसान उपाय बताए गए हैं।

2 min read
Google source verification
पूर्णिमा व्रत पूजा विधान, घर में भगवान विष्णु पूजा

पूर्णिमा व्रत पूजा विधान, घर में भगवान विष्णु पूजा

ग्वालियर। गुरुवार का दिन सुख सम्बृद्धि और सौभाग्य का दिन होता है। यह दिन भगवान विष्णु और मां सरस्वती दोनों की पूजा का दिन होता है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान विष्णु जल्दी प्रसन्न नहीं होते, मगर शास्त्रों में उनको प्रसन्न करने के बेहद आसान उपाय भी बताए गए हैं। जिनके माध्यम से आप प्रभु की कृपा के पात्र बन सकते हैं। ज्योतिषार्य सतीश सोनी ने बताया कि शास्त्रों में भी भगवान बृहस्पति साधु और संतों के देव माने गए हैं और इसी तरह पीला रंग संपन्नता का प्रतीक भी है। यही वजह है कि गुरुवार को पूजा में पीला रंग जरूर करें।

इसे भी पढ़ें : हरसी बांध से नहरों में छोड़ा गया पानी, किसानों में खुशी की लहर

-वीरवार या गुरुवार के दिन सुबह नहाने के बाद घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु की पूजा करें, साथ ही उनका पाठ जरूर करें। ज्योतिषशास्त्र की मान्यता अनुसार गुरु धन का कारक ग्रह है। अत: जिस व्यक्ति पर गुरु की कृपा होती है उसकी आथिज़्क स्थिति अच्छी रहती है।

गुरुवार को पीले वस्त्र ही धारण करने का प्रयास करें,अगर ऐसा नहीं हो सकता तो पूजा करते वक्त केसर से भगवान विष्णु को तिलक करें अगर केसर नहीं हैं, तो हल्दी से भी तिलक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : बालक का अपहरण कर रही थी यह महिला तभी हुआ कुछ ऐसा, बच्चे ने खुद सुनाई अपहरण की कहानी

भगवान को प्रिय पीला रंग
गुरुवार का दिन भगवान बृहस्पति की पूजा के लिए शुभ माना गया है। शास्त्रों के अनुसार भगवान बृहस्पति साधु और संतों के देव माने गए हैं और इसी तरह पीला रंग संपन्नता का प्रतीक भी है, यही वजह है कि पीला रंग इस दिन को समर्पित किया गया है।

इसे भी पढ़ें : कमलनाथ का दिग्गज मंत्री बोला बीजेपी के छह और विधायक कांग्रेस के संपर्क में, भाजपा में खलबली

गुरुवार को इन बातों रखें ख्याल

Story Loader