3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gwalior Assembly…हम सभी को जमीन स्तर पर काम करना है: कुशवाहा

ग्वालियर विधानसभा के पांच मंडलों की बैठक

less than 1 minute read
Google source verification
Gwalior Assembly

Gwalior Assembly...हम सभी को जमीन स्तर पर काम करना है: कुशवाहा

हमें जमीन स्तर पर काम करना है। बूथ स्तर पर मजबूती पर ध्यान देना है। ऊपर की ओर नहीं देखना है। जमीन स्तर पर देख करके पार्टी को मजबूत करना है। इसलिए प्रत्येक पोलिंग बूथ की मजबूती का ध्यान रखा जाए। यहां पर भाजपा कार्यकर्ता काम करके दिखाएं। अब हमारी बारी है इसलिए पार्टी की जीत के लिए पूरे प्राण-प्रण से जुट जाएं। उक्त बात लोकसभा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाहा ने ग्वालियर विधानसभा की पांचों मंडलों की बैठक में कही।
विवेक शेजवलकर ने कहा, पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने ग्रामीण क्षेत्र से कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता को टिकट दिया है। निश्चित रूप से आगे ग्वालियर के विकास में एक नए आयाम स्थापित करेंगे।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा,हम भाजपा के कार्यकर्ता है, जो पार्टी देश और समाज के लिए कार्य करती है। जन-जन के हित की चिंता करती है।
जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम सबको अभी से अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाई है, हर बूथ पर वोट प्रतिशत बढ़ाना है। भाजपा के डबल इंजन सरकार की कल्याणकारी योजना को पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता को बताएं।