
भाजपा के महाकुंभ में ग्वालियर खर्च करेगा एक करोड़ रुपए, 15 लाख में पार्टी ने बुक कराई है पूरी ट्रेन
ग्वालियर। भोपाल महाकुंभ में शक्ति प्रदर्शन पर ग्वालियर भाजपा भी बड़ा खर्च करने जा रही है। केवल डीजल-पेट्रोल पर करीब 80 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए करीब 15 लाख रुपए में 24 डिब्बों वाली एक पूरी ट्रेन बुक कराई गई है। खाने-पीने पर करीब 6 लाख रुपए का खर्च होना है। कुल मिलाकर भाजपा की शहरी और ग्रामीण इकाई इस आयोजन पर एक करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करने जा रही है। भोपाल में 25 सितंबर को होने जा रहे महाकुंभ में प्रधानमंत्री मोदी आ रहे हैं। इसके लिए 24 सितंबर को 120 बसें शहर से और 300 बसें ग्रामीण क्षेत्रों से रवाना होंगीं। इसके अलावा ट्रेन और निजी वाहन भी जाएंगे। जिले से लगभग 18 हजार लोगों को ले जाने की तैयारी है।
खर्च का हिसाब-किताब
*लगभग 15 लाख रुपए में ट्रेन बुक की गई है।
*420 बसों में करीब 64 लाख रुपए का डीजल लगेगा।
*भोजन का खर्च लगभग 6 लाख रुपए बैठने वाला है।
*400 निजी लग्जरी वाहनों के आने-जाने में लगभग 15 लाख रुपए का डीजल लगेगा।
यह वाहन व्यवस्था
* शहर से 6 हजार लोग बसों से रवाना किए जाएंगे।
* 2500 लोग ट्रेन से जाएंगे।
* 1500 लोग निजी व्यय पर ट्रेन से रवाना होंगे
* 2000 लोग निजी लग्जरी वाहनों से जाएंगे
* ग्रामीण क्षेत्र से 300 बस सहित अन्य साधनों से 7-8 हजार लोग जाएंगे।
* जिले से 420 बसें, दक्षिण से 40, पूर्व विधानसभा से 40, ग्वालियर से 40, ग्रामीण से 100, डबरा से 100, भितरवार से 100
24 डिब्बों की ट्रेन
24 बोगी की ट्रेन बुक की गई है। ट्रेन ग्वालियर से रात में रवाना होगी। इसमें महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। लगभग 400 निजी वाहनों से भी भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे। इन पर भोपाल की जिम्मेदारी : 23 सितंबर को तीनों महामंत्री और जिला उपाध्यक्ष भोपाल पहुंच जाएंगे। इन्हें क्षेत्र के विधायकों के साथ मिलकर तमाम इंतजाम करने की जिम्मेदारी दी गई है।
डीजल और भोजन व्यवस्था: प्रत्येक वार्ड से 2 बस रवाना होंगी। हर बस में 50 भोजन पैकेट रखवाने का जिम्मा विधानसभा स्तर पर दिया है। प्रत्येक बस में 500 पाउच पानी की व्यवस्था की गई है।
24 सितंबर को दोपहर 1 बजे से महापौर निवास से शहर के विभिन्न क्षेत्रों के लिए बसें रवाना की जाएंगी। प्रत्येक वार्ड में 2 बसें भेजी जाएंगी। कार्यकर्ताओं को लेकर सभी बसें शाम को भोपाल रवाना होंगीं।
दीपक शर्मा, वाहन व्यवस्था प्रभारी
तैयारी को लेकर हुई बैठक : महाकुंभ की तैयारी को लेकर भाजपा ग्रामीण इकाई की बैठक बेहट में हुई। झिलमिल नदी के किनारे स्थित मंदिर परिसर में हुई बैठक में ग्रामीण क्षेत्र के विधायक भारत सिंह कुशवाह ने कार्यकर्ताओं से जानकारी ली।युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की इस बैठक में आने वाले चुनाव की तैयारी को लेकर भी अभी से जुटने के लिए विधायक ने कहा है। इस दौरान युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
Published on:
22 Sept 2018 02:15 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
