
मृतक भानू उर्फ मंथन (28)
Gwalior Crime News: पानपत्ते की गोठ (माधौगंज) में सरकारी स्कूल की देहरी पर बैठकर युवक ने तमंचे से सिर में गोली मारकर सुसाइड़ कर लिया। उसकी लाश सुबह लोगों को दिखी। लाश के पास कोई हथियार नहीं मिला तो पुलिस और देखने वालों ने घटना को हत्या मान लिया। हत्यारों की तलाश में सीसीटीवी खंगाले तो मामला पलट गया। फुटेज में दिखा लाश के पास तमंचा पड़ा था, उसे जेबकट उठा कर ले गया। उसे और मृतक का बैकग्राउंड तलाशा तो राज खुल गया।
पुलिस ने बताया पान पत्ते की गोठ निवासी भानू उर्फ मंथन 28 पुत्र महेश छारी की लाश सुबह पानपत्ते की गोठ में सरकारी स्कूल की देहरी पर बैठकर कनपटी में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। भानू ने खुदकुशी क्यों की। सही वजह तो सामने आना बाकी है, फिलहाल उसके परिचितों ने पुलिस को बताया है। भानू ने आइपीएल सटटे में दांव लगाया था। इसमें उसका काफी पैसा डूब गया इससे भानू परेशान था। दो तीन दिन पहले उसने दोस्तोंं को तमंचा भी दिखाकर कहा था वह सुसाइड कर लेगा।
भानू की महिला मित्र भी सामने आई है उसने भी पुलिस को बताया भानू ने उसे गुरुवार रात फोन किया था। वह परेशान लग रहा था। उसने मरने की बातें की। उस वक्त नींद में थी तो ज्यादा बात नहीं की।
ग्वालियर पुलिस के मुताबिक भानू की लाश सुबह सुबह पड़ी मिली थी। उसकी कनपटी से गोली आर पार निकली थी। उसकी हत्या मानकर पानपते की गोठ में लगे सीसीटीवी खंगाले तो जेबकट सद्दाम खान निवासी कंपू लाश के पास से तमंचा उठाकर जाता दिखा। फुटेज से सद्दाम का रुट ट्रैक किया तो सद्दाम घर से कुछ दूर पर छप्पर में तमंचे को छिपाकर चला गया। फुटेज के आधार पर सद्दाम को दबोच कर तमंंचा बरामद किया। उसने बताया तमंचा बेचने की नीयत उठाया था।
युवक की गोली लगी लाश मिली थी। जांच के दौरान ऐसे तथ्य सामने आए हैं जिनके आधार पर घटना सुसाइड मानी जा रही है। लाश के पास तमंचा भी पड़ा था। उसे बदमाश उठा ले गया था। मौके पर हथियार नहीं मिलने की वजह से कई एंगल पर घटना की जांच की। थोडी देर बाद हथियार चुराने वाले को दबोच लिया।
-धर्मवीर यादव, एसपी
Published on:
22 Jun 2024 07:48 am

बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
