26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

gwalior nagar nigam chunav result : कांग्रेस की शोभा 28555 मतों से जीती

नगर निगम चुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी आगे,भाजपा पीछे, छह जुलाई को 66 वार्डों में पार्षद व महापौर के लिए हुआ था मतदान

2 min read
Google source verification
gwalior nagar nigam chunav result: : ग्वालियर नगर निगम चुनाव की मतगणना जारी, यहां देखें कौन बना महापौर

gwalior nagar nigam chunav result: : ग्वालियर नगर निगम चुनाव की मतगणना जारी, यहां देखें कौन बना महापौर

ग्वालियर। नगर निगम चुनाव की मतगणना रविवार सुबह से ही शुरू हो गई। सुबह पहले चरण से ही कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी शोभा सिकरवार ने बढ़त बनाकर रखी जो अंत में जाकर जीत मेेंं बदल गई। रविवार सुबह नौ बजे से साइंस कॉलेज में ईवीएम में कैद पार्षद व महापौर के मतों की गिनती के बाद रात 10 बजे कांग्रेस महापौर प्रत्याशी शोभा सिकरवार ने भाजपा की सुमन शर्मा को 28555 मतों से हराकर 57 साल बाद इतिहास रच दिया। इसके साथ ही 66 वार्डों के लिए भाजपा के 36, कांग्रेस के 25, बसपा के दो सहित अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। वहीं मतदान को लेकर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। साइंस कॉलेज की ओर जाने वाले सभी रास्ते को दूसरी ओर डायवर्ड किया गया है। नगर निगम ग्वालियर में महापौर पद के लिए कांग्रेस की ओर से शेभा सिकरवार, भाजपा से सुमन शर्मा और आम आदमी पार्टी से रूचि गुप्ता मैदान में रही। इसके अलावा नगर पालिका डबरा, भितवार,पिछोर,आतरी,मोहना व बिलौआ में भी मतों की गिनती की गई। यहां भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि छह जुलाई को नगर निगम के 66 वार्डों के लिए 1169 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई थी।

इन्होंने जीत दर्ज की
वार्ड-34 रवि तोमर, वार्ड 36-भावना भीकम खटीक, वार्ड 40 संजीव पोटनीस केलकर, वार्ड-41 मोहित जाट, वार्ड-42 ममता अजय तिवारी, वार्ड-43 संजय सिंघल, वार्ड-44 यामिनी नवीन परांडे, वार्ड-45 अंकित कठल, वार्ड-46 कपिल शर्मा, वार्ड-47 जितेंद्र मुद्गल बबलू, वार्ड-50 अनिल सांखला, वार्ड-59 सरोज हैवरण कंसाना, वार्ड 57 अवधेश कौरव,वार्ड-58 अपर्णा पाटिल, वार्ड-66 उषा गिर्राज मावई जीत दर्ज की।

मुन्नालाल व कमल को एंट्री देने पर लगाई फटकार
मतगणना स्थल पर गेट नंबर-1 से निगम मंत्री मुन्नालाल गोयल व जिलाध्यक्ष मुन्नालाल गोयल को एंट्री देने पर एडीएम इच्छित गढफले,एडीशनल एसपी अभिनव चौकसे व अपर आयुक्त अतेंद्र सिंह गुर्जर ने सुरक्षा में तैनात गार्ड को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान एडीएम व चौकसे ने सभी सुरक्षा प्रभारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गेट नंबर-1 से किसी भी जनप्रतिनिधि को एंट्री नहीं दी जाएगी। यदि देना है तो कलेक्टर व एसपी साहब से बात करने के बाद ही एंट्री देना वरना सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि 30 मिनट बाद भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी को बाहर कर दिया गया।जबकि गोयल अंदर ही रहे।