
Gwalior Trade Fair 2025 में बिकी अब तक की सबसे महंगी कार
Gwalior Trade Fair Most Expensive Car: ग्वालियर व्यापार मेला में अब तक की सबसे महंगी कार बिकी। इंदौर की एक फर्म ने 3 करोड़ 95 लाख रुपए कीमत की मर्सडीज वेन को खरीदा है। मेला छूट में फर्म को 32 लाख रुपए के रोड टैक्स की छूट मिली।
इंदौर और भोपाल के अन्य ग्राहकों ने भी सात अन्य महंगी कार ग्वालियर व्यापार मेले से खरीदीं हैं। इसके अलावा 202 कार और 211 दो पहिया वाहन भी बिके। पिछले 11 दिन में अब तक मेले से 7605 दो पहिया और चार पहिया वाहनों की बिक्री हो चुकी है। बता दें कि मेले में रोड टैक्स में 50 फीसदी छूट मिलने के कारण अब महंगी कारों की बिक्री शानदार हो रही है।
ये सभी कारें अलग-अलग संस्थानों के नाम पर रजिस्टर्ड करवाई गई हैं। ऐसे वाहनों का मेले में ही स्थित आरटीओ कार्यालय में सत्यापन भी किया गया है।
Updated on:
27 Jan 2025 11:17 am
Published on:
27 Jan 2025 11:13 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
