28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हज यात्रा-2027 : 65 साल से ज्यादा उम्र के यात्रियों को इस बार खास रियायत, एमपी से जाने वाले रखें ध्यान

Haj 2027 : 20 जुलाई तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जाने हैं। जुलाई के आखिरी हफ्ते में ही खुलेगा कुर्रा। ग्वालियर समेत प्रदेशभर से से पाक सफर पर जा रहे सैकड़ों यात्री जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन जरूर करें।
2 min read
Google source verification
Haj 2027

Haj 2027 (65 साल से ज्यादा उम्र के यात्रियों को इस बार हज के लिए खास रियायत Photo Source- Patrika)

Haj Pilgrimage 2027 : हज कमेटी ऑफ इंडिया ने साल 2027 में हज यात्रा पर जाने के इच्छुक लोगों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरु कर दी है। आवेदन की ये प्रक्रिया 20 जुलाई की रात 11.59 बजे तक संचालित रहेगी। हज कमेटी ऑफ इंडिया के आधिकारिक पोर्टल एवं मोबाइल एप्लीकेशन 'हज सुविधा' के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। जुलाई के अंतिम सप्ताह में कुर्रा (डिजिटल रैंडम चयन) प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अस्थायी रूप से चयनित हर हज यात्री को मध्य प्रदेश के ग्वालियर से यात्रा पर जाने के लिए 1,52,300/- की अग्रिम राशि 10 अगस्त तक जमा करना जरूरी है।

निर्धारित समय-सीमाओं में किसी प्रकार की छूट या विस्तार प्रदान नहीं किया जाएगा। हज आवेदन के लिए आवेदकों के पास ऐसा भारतीय अंतरराष्ट्रीय मशीन-पठनीय पासपोर्ट होना जरूरी है जो आवेदन की अंतिम तिथि तक जारी किया गया हो साथ ही जिसकी वैधता कम से कम 31 दिसंबर 2027 तक हो।

गलत श्रेणी चुनने पर निरस्त हो सकता है आवेदन

खास बात ये है कि, इस बार 65 साल से ज्यादा उम्र के हज यात्रियों को कोटे में विशेष रियायत दी गई है, जिससे उन्हें प्राथमिकता मिलने की संभावना बढ़ गई है। 65 साल या उससे अधिक आयु के आवेदकों को कुर्रा में अलग प्राथमिकता दी जाएगी, साथ ही उनके साथ एक सहायक यात्री भी हज पर जा सकेगा। एलडब्ल्यूएम श्रेणी केवल महिलाओं के लिए है। गलत श्रेणी चुनने पर आवेदन निरस्त हो सकता है।

जुलाई के आखिरी हफ्ते में खुलेगा कुर्रा

आवेदन हज कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट और हज सुविधा मोबाइल एप के जरिए स्वीकार होंगे। ग्वालियर समेत आसपास के इलाकों से सैकड़ों की संख्या में इस बार हजा यात्रा की तैयारी कर रहे लोगों को तय अवधि के भीतर आवेदन कर सकते हैं। हज कमेटी की अधिसूचना के अनुसार, जुलाई के अंतिम सप्ताह में डिजिटल रैंडम सेलेक्शन (कुर्रा) की प्रक्रिया संपन्न होगी।

ये दस्तावेज जरूरी

चयनित आवेदकों को 10 अगस्त तक 1.52 लाख रुपए की अग्रिम राशि जमा करनी होगी। निर्धारित समयसीमा के बाद किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। आवेदन के लिए मशीन रीडेबल भारतीय पासपोर्ट, जिसकी वैधता 31 दिसंबर 2027 तक हो, पासपोर्ट आकार का सफेद बैकग्राउंड वाला फोटो, बैंक पासबुक अथवा रद्द चेक तथा पता प्रमाण-पत्र अपलोड करना अनिवार्य है।