ऐसा मानना हैं कि इस मंदिर की खास विशेषता है कि 65 साल पूर्व शिवलिंग की स्थापना के साथ ही हनुमान जी की स्थापना हुई थी। यहां जो कोई मन्नत मांगता है,उसकी पूरी होती है। इस मंदिर के नाम से ही मुरैना में लंबे समय से पशुपति महादेव मेले का आयोजन होता आ रहा है। मंदिर में आने वाले लोगों का कहना हैं कि इस मंदिर के पार्क में जिन लडक़े लड़कियों के संबंध तय होते हैं,उनकी शादी जीवन भर अटूट रहती है। इसलिए इस मंदिर परिसर में शादी विवाह के रिश्ते भी अधिक मात्रा में तय होते हैं।