24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंबल संभाग के दिन रात के पारे में आया तीन गुना अंतर, अब हवाएं बढ़ाएंगी सर्दी

19 दिन बाद न्यूनतम तापमान फिर 60 से नीचे, 12 जनवरी को दर्ज किया गया था 5.3 डिग्री तापमान

less than 1 minute read
Google source verification
heavy cold gwalior at mp

चंबल संभाग के दिन रात के पारे में आया तीन गुना अंतर, अब हवाएं बढ़ाएंगी सर्दी

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में ठंड ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है। 19 दिन बाद रात का तापमान एक बार फिर 6 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम के उतार चढ़ाव के कारण लोग भी हैरान हैं। दिन में जहां तेज धूप के कारण लोगों राहत महसूस करते हैं। वहीं रात में एक दम से तापमान गिरने के कारण लोग परेशान हैं।

दिन रात के तापमान में करीब चार गुना से ज्यादा का अंतर आ गया है। दर्ज आंकड़ों के मुताबिक जहां 12 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं अब सोमवार को एक बार फिर न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया है। दिन में निकल रही धूप से लोगों को राहत जरूर मिल रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 22.4 और न्यूनतम 5.8 डिग्री दर्ज किया गया।

रात का तापतान

हवाएं बढ़ाएंगी सर्दी
मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया मंगलवार को दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आएगा लेकिन हवाएं चलने से हल्की सी सर्दी बढ़ सकती है।

दिन रात के पारे में तीन गुना से ज्यादा अंतर
मौसम में आ रहे बदलाव के चलते अब दिन और रात के तापमान में चार गुना से भी ज्यादा का अंतर देखने को मिल रहा है। सोमवार को दिन का तापमान 22.4 डिग्री रहा। वहीं रात का तापमान 5.8 डिग्री तक ही पहुंच सका। इसके चलते सर्दी बढ़ी है।