10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मासूम को मिला इंसाफ, रेप के बाद हत्या करने वाले को मिली फांसी की सजा, कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला

मासूम को मिला इंसाफ, रेप के बाद हत्या करने वाले को मिली फांसी की सजा, कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला

3 min read
Google source verification

ग्वालियर। 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले आरोपी ने ग्वालियर कोर्ट ने दोषी पाते हुए फांसी की सजा सुनाई है। वीडियो कॉन्फेंसिग के जरिए आरोपी को पेश किया गया था। आरोपी जीतेंद्र कुशवाह ने 20 जून की रात 6 साल की मासूम की रेप करने के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी थी। सुनवाई के दौरान आरोपी ने कहा कि मैं घटना के दौरान मौजूद नहीं था,कोर्ट ने कहा आपने इसे प्रमाणित नहीं किया , जबकि अभियोजन ने इसे प्रमाणित किया कि आप मौके पर थे और आपने घटना को अंजाम दिया । न्यायालय ने कहा आप के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप प्रमाणित पाए गए हैं।

यह भी पढ़ें : वहशी की हरकतों से परेशान भाभी ने छोड़ा था घर, मोहल्ले में भी है बदनाम


यह था घटनाक्रम
परिवार के सभी लोग शादी में व्यस्त हो गए। तभी देर रात बच्ची अचानक से शादी समारोह से गायब हो गई। जिसके बाद परिवार के लोगों ने उसे हर संभव जगह पर ढूंढा जब वह नहीं मिली तो कंपू थाने में जाकर बच्ची के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई। गुरुवार सुबह किसी बच्ची का शव आमखो के पास कैंसर पहाड़ी पर झाडिय़ों में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो बच्ची के शव को देख वह हैरान हो गई। जैसे ही परिजनों को किसी बच्ची के शव मिलने की जानकारी मिली तो वह भी मौके पर पहुंचे और बच्ची को पहचान लिया। पुलिस के मुताबिक बच्ची के साथ गलत हरकत करने के बाद हत्या करने का मामला नजर आ रहा है।ग्वालियर के कंपू थाना इलाके के आमखो से देर रात एक विवाह समारोह से गायब हुई छह साल की मासूम का शव सुबह कैंसर पहाड़ी के पास घाटी में पड़ा मिला। मृतक बच्ची की पहचान हो गई है। पुलिस को विवाह समारोह के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक बच्ची को ले जाते दिखा है। जिसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। बच्ची भिण्ड जिले के मौ तहसील की रहनी वाली है। वह ग्वालियर में अपने परिवार के साथ शादी समारोह में आई थी।

यह भी पढ़ें: शादी में चोरी से खाना खाने घुसे वहशी ने की थी मासूम से दरिंदगी, गुनहगार आया शिकंजे में

यह बोला था आरोपी

रेप और हत्या के आरोपी ने ने खुलासा किया है कि बच्ची को वह आईसक्रीम के बहाने गार्डन से बाहर लेकर निकला था तो गली में सामने से चार-पांच लड़के आते दिखे। उनसे बचने के लिए मैरिज गार्डन की खिड़की की तरफ मुंह कर खड़ा हो गया जिससे उन्हें लगे कि वह बच्ची का परिजन है और शादी खिड़की में से किसी से बात कर रहा है। उनकी नजरों से बचकर बच्ची को जंगल में ले गया वहां दुष्कर्म के बाद बच्ची उसके चंगुल से छूटकर भागी थी, लेकिन उसे रास्ता नहीं पता था। इसलिए पगडंडी से नीचे खंदक में पत्थरों पर गिर पड़ी। जोर से रोई तो उसका मुंह दबा दिया। कुछ देर छटपटा कर निढाल हो गई, उसे घसीट कर पगडंडी तक लाया फिर करीब 300 मीटर दूर पहाड़ी पर ले जाकर झाडि़यों में फेंक दिया। आशंका है कि बच्ची उस वक्त जिंदा रही है लेकिन रात भर जख्मी हालत में पड़े रहने से उसकी मौत हो गई। वारदात कर करीब डेढ़ घंटे बाद फिर वापस शादी में लौटा, वहां किसी को बच्ची के गायब होने का पता नहीं था तो बेफ्रिक होकर आईसक्रीम खाकर अपने घर लौटा, सुबह उठने पर घटना पूरी बस्ती में पता चल चुकी थी तो चुपचाप घर से चला गया।