
ग्वालियर. @हर्ष दुबे दिवंगत राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अनिकेत वरुण की स्मृतियों को चिरस्थायी रखने के लिए उनके कोच दिलशाद खान ने रेलवे हॉकी स्टेडियम के पास एवी स्पोर्ट्स के नाम से दुकान खोली है। यह दुकान व्यवसाय करने के लिए नहीं बल्कि ऐसे हॉकी खिलाड़ियों की सहायता करने के लिए है, जो खेल सामग्री खरीदने में असमर्थ रहते हैं। उन्हें मुफ्त में हॉकी और जरूरी सामान दिए जाते हैं।
ग्वालियर के रहने वाले राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अनिकेत वरुण का सड़क हादसे में निधन हो गया था। दिलशाद उनके कोच थे, वे उनकी यादों को जीवंत रखना चाहते हैं, जिससे अन्य खिलाड़ियों को प्रेरणा मिले। इसलिए अनिकेत के जन्म दिन पर हॉकी खिलाड़ियों को उपहार दिए जाते हैं। दिलशाद बच्चों को नि:शुल्क प्रशिक्षण भी देते हैं।
कोच दिलशाद स्पोर्ट्स कोटे के तहत बिजली विभाग में कार्यरत हैं। उनके शिष्य सोहेल अली और जतिन वर्मा राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी हैं। उन्होंने बताया कि 2004 में रेलवे कॉलोनी में एनार्की स्पोर्ट्स क्लब बना, वे उसका संचालन करते हैं। उनकी कॉलोनी के हर चौथे-पांचवे घर से एक हॉकी प्लेयर है। इसी कॉलोनी के नाम पर इस क्लब का नाम रखा गया।
मेरे हॉकी करियर का यह सबसे अच्छा पल
ये मेरे हॉकी करियर का सबसे अच्छा पल था, जब मैंने अपने प्रिय शिष्य अनिकेत के नाम पर दुकान खोली। इससे मेरे जीवन के हॉकी के सफर की पुरानी यादें ताजा हो गईं। मेरी कोशिश है कि जरूरतमंद बच्चों की पूरी मदद कर सकूं।
दिलशाद खान, कोच हॉकी
15 हजार की हॉकी साढ़े 7 हजार में दी
29 अगस्त को खेल दिवस पर एसएनएस की हॉकी जिसकी कीमत 15 हजार थी, वह 50 प्रतिशत लैस कर साढ़े 7 हजार में खिलाड़ियों को दी गई। जिसमें आधी कीमत देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने दी।
बच्चों का ध्यान रखा जाता है
कोच दिलशाद ने कहा, हम जब खेलते थे तो हमें काटकर हॉकी दी जाती थी, लेकिन अब दुकान पर बच्चों की छोटी हॉकी और दो नंबर के शूज भी मिलते हैं, ताकि खेलते समय जूते पैरों से न खिसकें।
Published on:
21 Oct 2022 08:14 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
