
विधानसभा सभा चुनाव 2023 के लिए 800 बसों का अधिग्रहण कर लिया गया है। इसमें यात्री व स्कूल-कॉलेज की बसें शामिल हैं। यात्री बसों का अधिग्रहण होने की वजह से पांच दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि 14-17 नवंबर के बीच बसों की संख्या घट जाएगी। वहीं स्कूल 17 नवंबर के बाद खुलेंगे।
विधानसभा चुनाव के लिए अधिग्रहण की गई बसें 14 नवंबर से एसएएफ ग्राउंड पर पहुंचनी शुरू हो जाएंगी। एसएएफ ग्राउंड पर पहुंचने के बाद बसों में जीपीएस और फायर एक्सङ्क्षटग्विशर सहित अन्य सुरक्षा के उपकरण लगाए जाएंगे। साथ ही उनकी जांच भी की जाएगी। बसों की जांच के बाद 15 से 16 नवंबर की रात बसों को कटोराताल रोड पर भेज दिया जाएगा। इस बार बसों को सडक़ पर पार्क किया जाएगा, क्योंकि एमएलबी ग्राउंड में सामग्री का वितरण किया जाएगा।
यहां दी जाएंगी बसें
- ग्वालियर के लिए 420 बसों की जरूरत है, लेकिन दूसरे जिलों में बसों की संख्या कम है। इस कारण दूसरे जिलों में बसों को भेजा जाएगा। भिंड, दतिया, शिवपुरी व श्योपुर में बसें भेजी जाएंगी। इन जिलों में बसें कम हैं।
- भिंड में 70 बस, श्योपुर में 65 बस, शिवपुरी 75, दतिया में 80 बसें भेजी जाएंगी। क्षेत्रीय रूटों की बसों को अधिग्रहण कर दूसरे जिलों को दी गई हैं।
- दीपावली की वजह से स्कूलों की छुट्टी है। यह 18 नवंबर तक है। 20 नवंबर से स्कूल खुलेंगे। इसके चलते स्कूलों को राहत है। स्कूल खुलने से पहले बस वापस लौट आएगी।
इनका कहना है
स्कूल व यात्री बसों का अधिग्रहण किया गया है। 800 बसें अधिग्रहित की गई, जिसमें 420 ग्वालियर को दी जाएगी। शेष दूसरे जिलों में जाएंगी।
- एचके सिंह, आरटीओ ग्वालियर
ये भी पढ़ें :MP Election 2023: ग्वालियर-चंबल में शिवराज की एक दिन में 12 सभाएं, कांग्रेस पर निशाना
ये भी पढ़ें :mp election 2023 : 16 को रवाना होंगे मतदान दल, कल शाम छह बजे थम जाएगा चुनावी शोरगुल
Updated on:
14 Nov 2023 09:58 am
Published on:
14 Nov 2023 09:57 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
