सैनिक उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, तभी महिला सैनिक शिक्षा राजे बेहोश होकर गिर पड़ीं। इसके बाद होमगार्ड सैनिक सुल्तान भी बहोश हो गया। इससे नाराज होमगार्ड सैनिक इकट्ठे होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। वे इसके बाद एसपी दफ्तर पहुंचे। एसपी हरिनारायणाचारी मिश्र की गैर मौजूदगी में एएसपी योगेश्वर शर्मा को ज्ञापन सौंपा।