
Ayodhya ram mandir
ग्वालियर। ग्वालियर से दिल्ली, अयोध्या और बेंगलुरु के लिए फ्लाइट की शुरुआत 16 जनवरी से हो रही है। ग्वालियर से अयोध्या के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की कनेक्टिंग फ्लाइट मिल रही है। यह फ्लाइट ग्वालियर से अयोध्या के लिए 2.55 मिनट का समय लेगी। फ्लाइट ग्वालियर से दिल्ली होकर अयोध्या पहुंचेगी। इसके लिए पिछले काफी समय से तैयारी चल रही है। अयोध्या के लिए यह पहली फ्लाइट होगी। यह 186 सीटर एयर बस होगी। बेंगलुरु के लिए अक्टूबर में फ्लाइट के बंद होने से इन दिनों हैदराबाद से बेंगलुरु के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेकर यात्रियों को जाना पड़ रहा है। वहीं दिल्ली के लिए इन दिनों इंडिगो की फ्लाइट आ जा रही है। इस फ्लाइट को मिलाकर दिल्ली के लिए दो फ्लाइट हो जाएगी।
यह रहेगा समय
बेंगलुरु से सुबह 5.10 बजे चलकर ग्वालियर 7.45 बजे आएगी।
ग्वालियर से 8.15 बजे चलकर दिल्ली 9.20 बजे पहुंचेगी।
दिल्ली से सुबह 10 बजे चलकर अयोध्या सुबह 11.20 बजे पहुंचेगी।
अयोध्या से 11.50 बजे चलकर दिल्ली दोपहर 12.55 बजे पहुंचेगी।
दिल्ली से दोपहर 1.35 बजे चलकर ग्वालियर दोपहर 3 बजे पहुंचेगी।
ग्वालियर से 3.35 बजे चलकर बेंगलुरु शाम 6.10 बजे पहुंचेगी।
Published on:
16 Jan 2024 01:53 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
