1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति ने अपने पिता और भाईयों से कराया पत्नि का रेप, रौंगटे खड़े कर देगी ये खबर

पति ने अपने पिता और भाईयों से कराया पत्नि का रेप, रौंगटे खड़े कर देगी ये खबर

2 min read
Google source verification
FIR on husband, including six

Recording of hostage in hotel room

पुनीत श्रीवास्तव @ ग्वालियर।

घर चलने के बहाने पत्नी को होटल में लाकर गैंगरेप करवाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीडि़ता ने पति सहित ससुर और चार देवरों पर रेप कराने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस से कहा है कि इन लोगों ने उसे होटल के कमरे में बंधक बनाकर प्रताडि़त भी किया। उससे जबरिया माता पिता के खिलाफ बता करवाई उनकी रिकार्डिंग भी की। उसके बाद भी मन नहीं भरा तो उसके साथ रेप किया। उसे जख्मी हालत में छोड गए। तीन दिन तक वह अस्पताल में भर्ती रही। हालत सुधरने पर पुलिस के पास आई है। उधर पुलिस का कहना है कि पीडि़ता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताडऩा की एफआईआर भी करवाई थी। घटना के दिन डबरा कोर्ट में दोनों के बीच मामले का पटाक्षेप हुआ था।

पुलिस के मुताबिक डबरा निवासी नवविवाहिता बता रही है कि ७ फरवरी को डबरा कोर्ट में दहेज एक्ट केस की सुनवाई थी। वहां पति हरीश रावत भी आया था। कोर्ट में हरीश ने उससे मुलाकात कर मामले को खत्म करने के लिए कहा। भरोसा दिलाया कि जो हो गया वह भूल जाओ, घर चलकर रहो कोई परेशान नहीं करेगा। बातों में आकर वह पति के साथ आ गई। हरीश उसे घर ले जाने की बजाए गांधीनगर, पड़ाव में होटल जस्ट क्लिक में ले आया। यहां ससुर रघुवीर, देवर राहुल, कपिल, केदार, और अनिल भी आ गए। इन लोगों ने प्रताडि़त किया।

उस पर दवाब डाला कि मायके वालों के खिलाफ बोले, उससे जबरिया माता पिता के खिलाफ बातें बुलवा कर मोबाइल में उनकी रिकार्डिंग की। वह भांप गई तो इन लोगों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। उसे गंभीर हालत में छोडकर भाग गए। किसी तरह उसने मायके पक्ष के लोगों को बुलवाया। परिजन ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। तीन दिन तक इलाज मिलने पर उसकी हालत सुधरी। तब पिता के साथ शिकायत करने आई। पड़ाव टीआई अनिल भदौरिया ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत ससुर, पति सहित छह लोगों पर गैंगरेप का केस दर्ज किया है।

मिस्ड कॉल पर दोस्ती, दो साल तक रेप

उधर मुरैना निवासी युवती ने अभिषेक यादव निवासी बहोड़ापुर पर दो साल तक रेप करने का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि अभिषेक से उसकी दोस्ती करीब दो साल पहले मोबाइल पर मिस्ड कॉल से हुई थी। उसके बाद बातों का सिलसिला शुरु हुआ। अभिषेक ने उससे शादी का वादा किया। उसे धोखा देकर उसके साथ रेप करता रहा। जब शादी की जिद की तो मुकर गया। रविवार रात को पीडि़ता ने झांसी रोड पुलिस से शिकायत की तो अभिषेक पर रेप केस दर्ज किया।

Story Loader