
ग्वालियर. ग्वालियर में वेलेंटाइन वीक में एक लव स्टोरी का खौफनाक अंत हुआ। बीवी की बेवफाई से दुखी पति ने उसे धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद ही थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। बीवी का कत्ल करने के बाद पति थाने पहुंचा और पुलिसकर्मियों से कहा कि वो बेवफा थी इसलिए मार डाला जाओ लाश उठा लाओ। पता चला है कि दोनों ने करीब तीन साल पहले लव मैरिज की थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसकी पत्नी की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बेवफा निकली वो..जाओ लाश उठा लाओ
बेवफा बीवी के कत्ल की ये सनसनीखेज वारदात शहर के बहोड़ापुर थाना इलाके के किसान बाग इलाके की है। आरोपी पति का नाम अवधेश वंशकार है जो कि ऑटो चलाता है। अवधेश ने करीब तीन साल पहले सोनम नाम की लड़की से शादी की थी। लेकिन करीब एक महीने पहले दोनों की हंसती खेलती जिंदगी उस वक्त बर्बादी के रास्ते पर निकल पड़ी जब पति अवधेश को पत्नी सोनम के अफेयर के बारे में पता चला। दोनों के बीच इसी बात को लेकर करीब एक महीने से विवाद चल रहा था जो बीती रात खूनी अंजाम तक पहुंच गया और पति अवधेश ने पत्नी सोनम को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया। बीवी का कत्ल करने के बाद अवधेश सुबह पुलिस थाने पहुंचा और बोला कि वो बेवफा था इसलिए उसे मार डाला...जाओ उसकी लाश उठा लाओ।
बीवी को लड़के से बात करते पकड़ा था
आरोपी अवधेश की मां के मुताबिक अवधेश-सोनम ने 3 साल पहले लव मैरिज की थी और करीब महीनेभर पहले अवधेश ने एक दिन सोनम को व्हाट्सएप पर किसी लड़के के साथ बात करते पकड़ा था। इतना ही नहीं जब अवधेश ने सोनम का मोबाइल चेक किया तो कुछ आपत्तिजनक फोटो भी उसे मिले थे जो सोनम के थे और उसने इन फोटोज को लड़के को मोबाइल पर भेजा था। तभी से दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। पुलिस ने आरोपी अवधेश को गिरफ्तार कर लिया है।
देखें वीडियो- नेताजी की मंच पर पिटाई
Published on:
10 Feb 2023 03:43 pm

बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
