29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

1400 KM दूर पत्नी का शव लाकर फंस गया पति! पुलिस ने रोका अंतिम संस्कार

MP News: एमपी के ग्वालियर शहर में बिजौली थाना क्षेत्र के सुपावली गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब कर्नाटक से लाई गई एक महिला के शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करने की कोशिश की जा रही थी। मायके पक्ष के पहुंचते ही हंगामा हो गया और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। जानकारी […]

2 min read
Google source verification
Police Halt Funeral

Police Halt Funeral (Photo Source - Patrika)

MP News: एमपी के ग्वालियर शहर में बिजौली थाना क्षेत्र के सुपावली गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब कर्नाटक से लाई गई एक महिला के शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करने की कोशिश की जा रही थी। मायके पक्ष के पहुंचते ही हंगामा हो गया और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, मोहना सहसारी निवासी 40 वर्षीय सीमा बाथम की शादी वर्ष 2006 में सुपावली निवासी मेघसिंह बाथम से हुई थी। मेघसिंह कर्नाटक के यादगिरी जिला के रामसुंदर गांव में पानी पुरी का ठेला लगाकर रहता है। बताया गया है कि 25 मार्च को सीमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष को इसे आत्महत्या बताया गया, लेकिन आरोप है कि न तो स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई और न ही कोई वैधानिक प्रक्रिया अपनाई गई।

कब्जे में लिया शव

परिजनों का आरोप है कि मेघसिंह बिना सूचना दिए शव को सीधे ग्वालियर ले आया और 26 मार्च की सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगा। इसी बीच मृतका के भाई राकेश बाथम को जानकारी मिली और वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गया। हंगामा बढ़ता देख आरोपी पक्ष मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और अंतिम संस्कार रुकवाते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने रुकवाया अंतिम संस्कार

सूचना मिलते ही बिजौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को देखते हुए अंतिम संस्कार रुकवा दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जयारोग्य अस्पताल के डेड हाउस भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन की हत्या की गई है और सबूत मिटाने के लिए जल्दबाजी में अंतिम संस्कार किया जा रहा था।

कर्नाटक पुलिस को भेजी जाएगी केस डायरी

थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ बेग के अनुसार, घटना कर्नाटक की होने के कारण शून्य पर मर्ग कायम कर केस डायरी यादगिरी पुलिस को भेजी जाएगी, जहां आगे की जांच की जाएगी।

परिजनों के गंभीर आरोप

  • भाई का आरोप है कि यदि मौत आत्महत्या थी या परिस्थितियां संदिग्ध थीं, तो इसकी सूचना कर्नाटक पुलिस को दी जानी चाहिए थी।
  • नियम के अनुसार वहीं पोस्टमार्टम और केस दर्ज होना चाहिए था।
  • आरोप है कि पति शव को चोरी-छिपे ग्वालियर ले आया।
  • परिजनों का कहना है कि मृतका को पति द्वारा प्रताड़ित किया जाता था।