3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Weather Forecast : 18 घंटे में बर्फीली हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ से बिगड़ने वाला है मौसम

IMD Weather Forecast उत्तर भारत ने से आ रहीं बर्फीली हवाओं से चंबल संभाग के साथ शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया व अन्य जिलों में मध्यम से घना कोहरा पड़ सकता है।

less than 1 minute read
Google source verification
weather.jpg

Imd weather forecast /strong> मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश अब थम चुकी है और सर्दी और कोहरे ने प्रदेश को घेर लिया है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने और उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण मध्यप्रदेश का मौसम एक बार फिर बदल सकता है। हालांकि इस बार बारिश की संभावना नहीं है लेकिन सर्दी व कोहरे में इजाफा होने की उम्मीद जताई गई है।

पश्चिमी विक्षोभ का नहीं होगा ज्यादा असर
मौसम विभाग के मुताबिक 11 दिसंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है जिसके कारण पहले मध्यप्रदेश में मौसम बिगड़ने की आशंका थी। लेकिन हवाओं का रूख बदलने के कारण अब पश्चिमी विक्षोभ का मध्यप्रदेश में न के बराबर प्रभाव पड़ने की संभावना है। वहीं उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में तापमान में तेजी से गिरावट होने और ठंड की ठिठुरन बढ़ने के साथ ही कई जिलों में घना व मध्यम कोहरा होने की उम्मीद मौसम विभाग जता रहा है।

अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान
मौसम विभाग की ओर से अगले 24 घंटे के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया गया है उसके मुताबिक चंबल संभाग के सभी जिलों के साथ ही शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, रीव व छतरपुर जिलों में घना व मध्यम कोहरा छाने की उम्मीद है। वहीं अगर बीते 24 घंटों की बात करें तो मध्यप्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। बीते 24 घंटों में प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया।

Story Loader