
IMD Weather Update Today : मौसम का मिजाज एक बार फिर से मध्यप्रदेश में बदलता दिख रहा है। हवा के रुख में बदलाव के चलते अब ये उत्तरी हो गया है। ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ के चलते ठंडी हवाओं का असर बढ़ता दिख रहा है। जिससे तापमान में गिरावट आती दिख रही है। तापमान में बदलाव के सिलसिले के बीच शुष्क रहने के आसार के साथ ही आगामी 13 से 15 फरवरी के मध्य तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
मध्य प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। इनमें जहां भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर संभाग के जिलों में तापमान काफी तेजी से गिर सकता है। वहीं जानकारों का मानना है कि 13 फरवरी के बाद प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी देखने को मिल सकती है। जबकि 10 से 12 फरवरी तक मौसम अभी की तरह बना रहेगा या कुछ जगह हल्की वृद्धि देखने को मिलेगी। जबकि इसके बाद अधिकांश जिलों के तापमान में कुछ हद तक गिरावट भी देखने को मिलेगी।
तापमान में गिरावट
वहीं सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते पश्चिमी मध्य प्रदेश के तापमान में गिरावट आ सकती है। जबकि पूर्वी मप्र के तापमान में खास परिवर्तन होता नहीं दिख रहा है। पचमढ़ी के साथ ही रायसेन, राजगढ़, उज्जैन, रीवा, उमरिया और रतलाम में भी न्यूनतम तापमान में कमी देखने को मिल सकती है।
मौसम के कई जानकारों के अनुसार दिन और रात में फरवरी का तापमान बढ़ने लगेगा। साथ ही सर्दी भी महसूस की जाएगी। माना जा रहा है कि सर्दी अब अंत की ओर आ चुकी है, ऐसे में हवा का रुख अब धीरे-धीरे उत्तर पश्चिम होगा। ऐसे में तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी संभव है।
आ रहे हैं बादल
वहीं जानकारों का ये भी मानना है कि अटलांटिक महासागर के काले बादल अब भूमध्य सागर के बादलों के साथ ताकतवर बन रहे हैं, वहीं कैस्पियन सागर से जुड़ाव के कारण हवा बर्फीली होती जा रहीं है। वहीं बादल काफी रफ्तार से मध्यप्रदेश की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में हिमालय के पहाड़ तक इन बादलों के पहुंचने के साथ ही दिल्ली के मौसम में बदलाव की संभावना है।
तेजी से हो रहा बदलाव दिल्ली में के आसमान में 10 से 12 फरवरी तक काले बादल बना कर रखेगा। जबकि इस दौरान जम्मूकश्मीर, लद्दाख और हिमाचल में कुछ जगहों पर बर्फबारी और बारिश हो सकती है। वहीं पंजाब में भी काले बादलों का प्रवेश हवाओं को आकर्षित करेगा। ऐसे मे कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी होने की संभावना है। साथ ही कुछ ही समय में मध्यप्रदेश में बादल आ सकते हैं।
जहां तक आगामी 6 दिनों के मौसम के पुर्वानुमान की बात है। तो इसके तहत...
भोपाल में अगले 6 दिनों का मौसम
मौसम के जानकारों के अनुसार अगले 6 दिनों तक यानि 10 फरवरी से 15 फरवरी तक भोपाल में धुंध देखने को मिल सकती है। इस दौरान सुबह व शाम के समय ठंड महसूस हो सकती है, जबकि 10 से 12 फरवरी तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि जबकि 13 से 15 फरवरी तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।
ग्वालियर में अगले 6 दिनों का मौसम
मौसम के जानकारों के अनुसार अगले 6 दिनों तक यानि 10 फरवरी से 15 फरवरी तक ग्वालियर में कहीं कहीं कोहरा व धुंध देखने को मिल सकती है। इस दौरान सुबह व शाम के समय ठंड महसूस हो सकती है, जबकि 13 से 15 फरवरी तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
इंदौर में अगले 6 दिनों का मौसम
मौसम के जानकारों के अनुसार अगले 6 दिनों तक यानि 10 फरवरी से 15 फरवरी तक इंदौर में धुंध के बीच सुबह व शाम के समय ठंड महसूस हो सकती है, जबकि 13 से 15 फरवरी तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
जबलपुर में अगले 6 दिनों का मौसम
मौसम के जानकारों के अनुसार अगले 6 दिनों तक यानि 10 फरवरी से 15 फरवरी तक जबलपुर में धुंध के चलते शाम के समय ठंड महसूस हो सकती है, जबकि 13 से 15 फरवरी तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
सागर में अगले 6 दिनों का मौसम
मौसम के जानकारों के अनुसार अगले 6 दिनों तक यानि 10 फरवरी से 15 फरवरी तक सागर में धुंध के चलते सुबह व शाम में ठंड महसूस हो सकती है, जबकि 13 से 15 फरवरी तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
उज्जैन में अगले 6 दिनों का मौसम
मौसम के जानकारों के अनुसार अगले 6 दिनों तक यानि 10 फरवरी से 15 फरवरी तक उज्जैन में धुंध के चलते सुबह व शाम में हल्की ठंड महसूस हो सकती है, जबकि 13 से 15 फरवरी तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।
पचमढ़ी में अगले 6 दिनों का मौसम
मौसम के जानकारों के अनुसार अगले 6 दिनों तक यानि 10 फरवरी से 15 फरवरी तक पचमढ़ी में भी धुंध के चलते सुबह व शाम में काफी ठंड महसूस हो सकती है, जबकि 13 से 15 फरवरी तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में और अधिक कमी देखने को मिलेगी।
सिवनी में अगले 6 दिनों का मौसम
मौसम के जानकारों के अनुसार अगले 6 दिनों तक यानि 10 फरवरी से 15 फरवरी तक पचमढ़ी में भी धुंध के चलते सुबह व शाम में हल्की ठंड महसूस हो सकती है, जबकि 13 से 15 फरवरी तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।
रीवा में अगले 6 दिनों का मौसम
मौसम के जानकारों के अनुसार अगले 6 दिनों तक यानि 10 फरवरी से 15 फरवरी तक पचमढ़ी में भी कोहरे के बीच सुबह व शाम में काफी ठंड महसूस हो सकती है, जबकि 10 से 12 फरवरी तक न्यूनतम व अधिकतम तापमान में वृद्धि के बाद 13 से 15 फरवरी तक न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कमी आएगी।
Published on:
09 Feb 2023 04:08 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
