12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Independence Day 2024 : 16 राज्यों में लहराएंगे एमपी में बना तिरंगा, जानिए क्यों है खास

Independence Day 2024 : शहर में तैयार तिरंगे देशभर में पसंद किये जा रहे हैं। मध्य भारतीय खादी संघ यूनिट में रोजाना 150 झंडे बन रहे हैं। ये काम यहां 25 साल से जारी है। अबतक देशभर के 16 राज्य इन तिरंगों के ऑर्डर दे चुके हैं। सरकारी विभाग ही नहीं प्राइवेट कंपनियां भी यहां तिरंगे के ऑर्डर दे रही हैं।

3 min read
Google source verification
Independence Day 2024

Independence Day 2024 : देशभर में भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोर शोर से शुरु कर दी गई है। जगह जगह भारत का राष्ट्र ध्वज तिरंगा फैराने और आजादी के तरानों पर जश्न मनाते हुए रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी के चलते स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस बार देश के 16 राज्यों में मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बन रहे तिरंग फहराए जाएंगे। अबतक देश के 14 राज्यों में ग्वालियर में तैयार किए जाने वाले झंडे लहराए जाते थे, लेकिन इस बार देश के दो और राज्यों नें यहां बनने वाले झंडों का ऑडर दिया है। अब से केरल और कर्नाटक में फैराया जाने वाला मुख्य झंडा भी ग्वालियर से बनकर ही जाएगा।

इसके अलावा अब तक ग्वालियर से इन सभी 16 राज्यों में 8 हजार तिरंगे भेजे जा चुके हैं। वहीं दो हजार तिरंगे झंडे के ऑर्डर अभी और देना शेष है। मध्य भारतीय खादी संघ की ओर से बनाए गए तिरंगे खादी ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार को जाते हैं। यहां से ये तिरंगे सचिवालय, लाल किला, राष्ट्रपति भवन समेत सभी सरकारी कार्यालयों को भेजे जाते हैं।

यह भी पढ़ें- Indian Railway : फेस्टिव सीजन में शुरु हुईं दिल्ली, यूपी, बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और शेड्यूल

196 लोगों की टीम बनाती है राष्ट्र ध्वज

मध्य भारतीय खादी संघ के सचिव रमाकांत शर्मा के अनुसार, स्‍वतंत्रता दिवस पर सरकार का हर घर तिरंगा अभियान इस बार भी चलाया जा रहा है। यही कारण है कि सरकारी के साथ साथ निजी विभागों से बड़े तिरंगे झंडे की मांग की जा रही है। अभी 15 अगस्त में 8 दिन बाकी हैं। जिस संख्या में हम तिरंगे भेज चुके हैं। इसकी संख्या डेढ़ गुना तक बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, अभी 196 लोगों की टीम काम कर रही है, फिर भी शेष समय के हिसाब से टारगेट काफी बड़ा है। लेकिन, हमारी टीम तय समय में इस टारगेट को पूरा कर लेगी।

यह भी पढ़ें- Swine Flu Alert : MP में स्वाइन फ्लू के 11 पॉजिटिव मिलने से हड़कंप, राज्य में अलर्ट, ऐसे पहचाने लक्षण

इन राज्यों में जाते हैं तिरंगे झंडे

मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, बिहार, बंगाल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश से हर साल यहां राष्ट्रध्वज की डिमांड आती है।

एक दिन में तैयार हो रहे 150 राष्ट्र ध्वज

मध्य भारतीय खादी संघ की यूनिट में इन दिनों रोज 150 झंडे बनाए जा रहे हैं। यहां धागा कातने से लेकर, स्टेचिंग, कटिंग, कलर आदि का काम किया जा रह है। खादी संघ पिछले 25 साल से तिरंगा झंडा बना रहा है। वहीं बीआईएस का लाइसेंस 2016 से मिला है।

इन साइज के तैयार हो रहे तिरंगे झंडे

यूनिट में हर साइज के तिरंगे झंडे तैयार किये जाते हैं। इनमें एक बाय डेढ़ फीट, डेढ़ बाय सवा दो फीट, दो बाय तीन फीट, तीन बाय साढ़े चार फीट, चार बाय छह फीट, छह बाय नौ फीट शामिल हैं। इसके अलावा कार फ्लैग और टेबल फ्लैग भी यहां बनाए जाते हैं।