
Indian Railways News
Indian Railways News: गर्मी की छुट्टियां मनाने जा रहे यात्रियों के लिए भीषण गर्मी में सुकून भरी खबर है। रेलवे ने वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों की सुविधा के लिए एसी और नॉन एसी कोच (Indian Railways AC coach) बढ़ाए है। जानकारी के लिए बता दें कि गर्मी बढ़ने के कारण ट्रेनों में एसी कोच की डिमांड बढ़ गई है।
छुट्टी होने के कारण लोग बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन उन्हें एसी कोच में जगह नहीं मिल रही है। यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कत लंबी दूरी की ट्रेनों में आ रही है। इसके चलते यात्रियों के प्रोग्राम भी बदल रहे हैं।
ग्वालियर से बेंगलुरु, गोवा, साउथ की ट्रेनों के साथ बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग मिल रही है। इसके चलते हर दिन यात्री रिजर्वेशन काउंटर के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं कुछ ट्रेनों में 30 जून तक कुछ कोच बढ़ाए गए हैं, जिससे यात्रियों को राहत भी मिल रही है।
Published on:
29 May 2024 09:04 am

बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
