
Mp weather update for next 15 days
MP Weather: ग्वालियर-चंबल संभाग में मंगलवार को 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति (MP Weather Update) से सीवियर हीटवेव (तीव्र लू) चली। इससे पारा तेजी से ऊपर चढ़ गया। हालात यह रहे कि 77 साल बाद इस दिन ग्वालियर में तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे पहले नौतपा में 1947 में इस तरह की गर्मी हुई थी। 1947 में ग्वालियर में 48.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था। मौसम विभाग ने बुधवार को भी सीवियर हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार रह सकता है।
शहर में सुबह 8:30 बजे से ही गर्मी ने अपनी रफ्तार पकड़ ली। सुबह 9 बजे पारा 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। राजस्थान से आ रही गर्म हवा की गति 25 किलोमीटर प्रतिघंटा पर पहुंचने पर आसमान से आग बरसने लगी। सीवियर हीट वेव की वजह से हर कोई बेहाल रहा। अधिकतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। लगातार सीवियर हीटवेव चलने से वातावरण गर्म हो गया है।
मिहोना कस्बे में भिण्ड-भांडेर मार्ग पर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रौन के डॉ. अंकित चौधरी के अनुसार परिजन ने पोस्टमार्टम तो नहीं कराया, लेकिन लक्षण देखकर प्रारंभिक तौर पर हीट वेव का ही असर दिख रहा है।
दतिया -48.4- 28.9
श्योपुर -48 -34
भिण्ड- 48- 33
मुरैना- 47.5 - 31
गुना -46.4 -31.8
शिवपुरी -46.2 -30
Updated on:
30 Oct 2024 03:57 pm
Published on:
29 May 2024 08:11 am

बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
