
indore return woman send to quarantine center in gwalior
ग्वालियर.
शहर के बाहर से लोग चोरी से आने का प्रयास तो कर रहे है, लेकिन इन लोगों की जानकारी अब आस पडौस के लोग ही दे रहे है। दो दिन पहले माधौगंज क्षेत्र में मुकेश राठौर की बेटी इंदौर से किसी वाहन में बैठकर अपने घर पर आ गई। लेकिन जैसी ही इसकी जानकारी आस पड़ौस के लोगों को लगी तो उन्होनें पूरी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। इसके बाद एसएलआर नीना गौर को दी गई। एसएलआर ने पडौसियों की शिकायत के बाद राठौर परिवार के छह सदस्ययों को बुधवार की रात को हजीरा स्थित श्याम बाटिका में क्क्वारेंटाइन में भेजा गया। इंदौर से राठौर परिवार की एक लडक़ी आई थी, लेकिन यह एक दिन तक परिवार के साथ रही। इसको देखकर पूरे परिवार को श्याम वाटिका में भेजा गया है। इन सभी के सैंपल गुरुवारकी सुबह मुरार अस्पताल की टीम ने लिए है। छह सदस्यों में दो पुरुष व चार महिलाएं शामिल है। इन सभी के सैंपल लिए गए है। अब जांच रिपोर्ट के बाद ही इन सभी को घर पर भेजा जाएगा।
लोग हो रहे है सक्रिय
कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब शहर के लोग भी सक्रिय हो रहे है। इससे पहले भी कई क्षेत्रों के लोगों ने अपने पड़ोसियों की शिकायत की है। उसके बाद बाहर से आने वाले लोगों को क्वारेंटाइन कराया गया है।
श्याम वाटिका में 17 लोग क्वारेंटाइन में
श्याम वाटिका में इस समय 17 लोग क्वारेंटाइन में है। जिसमें 9 लोग 12 अप्रैल की रात को आए है। जिसमें 8 पूना और एक बनारस से आया था। वहीं 6 लोग माधौगंज के है। दो लोग डबरा के है। यह सभ क्वारेंटाइन में है।
जेएएच में दो सैंपल कलेक्शन बूथ
ग्वालियर. कोरोना की जांच के लिए जेएएच में भी दो सैंपल कलेक्शन बूथ शुरु हो गए है। जिसमें आइसोलेशन वार्ड के साथ दूसरा ओपीडी में शुरू हुआ है। इसके शुरू होने से डॉक्टर भी मरीजों की अच्छे से सैपलिंग कर सकेंगे। इसमें डॉक्टर और लैब टेक्निशियन बूथ के अंदर बैठकर आसानी से जांच कर सकता है। इससे पहले यह मुरार जिला अस्पताल में भी शुरु हुई है।
Published on:
17 Apr 2020 04:23 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
