22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीजी सीट के लिए जीआरएमसी में एमसीआई ने किया निरीक्षण

गजराराजा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के इंस्पेक्टर्स छह विभागों में पीजी सीट बढ़ाए जाने के लिए निरीक्षण करने पहुंचे। इनके आने की पूर्व सूचना नहीं थी, जब कॉलेज प्रबंधन को खबर मिली तो हड़कंप मच गया। डीन, विभागाध्यक्ष दौड़े भागे कॉलेज पहुंचे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Avdesh Shrivastava

•

Updated: 1 Aug 2017, 1:14 AM IST

Inspection by MCI at GRMC for PG Seat

Inspection by MCI at GRMC for PG Seat

ग्वालियर.
गजराराजा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के इंस्पेक्टर्स छह
विभागों में पीजी सीट बढ़ाए जाने के लिए निरीक्षण करने पहुंचे। इनके आने की
पूर्व सूचना नहीं थी, जब कॉलेज प्रबंधन को खबर मिली तो हड़कंप मच गया।
डीन, विभागाध्यक्ष दौड़े भागे कॉलेज पहुंचे। इस दौरान टीम के सदस्यों ने पीजी सीट बढ़ाने के हिसाब से मौजूदा व्यवस्थाओं का आकलन किया। निरीक्षण को लेकर जहां एमसीआई सदस्य मीडिया से दूरी बनाए रखे, वहीं कॉलेज प्रबंधन के अफसर भी कुछ बताने को लेकर तैयार नहीं थे।

एमसीआई की छह सदस्सीय टीम ने छह विभागों का जायजा लिया। डॉ. राहुल कीर्ते ने पीएसएम, डॉ. तुलसी दास भट्टाचार्य ने आर्थोपेडिक,डॉ. ऊषा एस ने मेडिसिन, डॉ.रविन्द्रर कौर ने एनेस्थिसिया, गायनिक में डॉ. स्मिति नंदा ने निरीक्षण किया। सदस्यों ने ओपीडी से लेकर वार्डों की स्थिति का आंकलन किया। पीजी सीट से संबंधित जानकारी ली। इस दौरान टीम के सदस्यों ने प्रबंधन से भी पूछताछ की और दस्तावेज देखे। मालूम हो कि अभी छह विभागों में पीजी के लिए 42 सीट है। 23 सीट और बढ़ाए जाना है। सीट के हिसाब से पूरी व्यवस्था है या नहीं, इसकी जांच के लिए एमसीआई की टीम जीआरएमसी पहुंची।