4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोली तो चलेगी…क्रिकेट का मैदान छोड़ लड़कियों से घिरे नजर आए अंपायर, ‘बैडमैन’ लुक देख लोगों के उड़े होश

Indian Umpire Anil Chaudhary Music Video: भारतीय क्रिकेट के अंपायर रहे अनिल चौधरी का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। अंपायर अब क्रिकेट के मैदान को छोड़ मायानगरी में उतर आए हैं।

2 min read
Google source verification
Indian Umpire Anil Chaudhary Music Video

Indian Umpire Anil Chaudhary Music Video (सोर्स- एक्स)

Indian Umpire Anil Chaudhary Music Video: भारतीय क्रिकेट में सालों तक सफेद कोट पहनकर मैदान पर सख्ती और संतुलन का परिचय देने वाले पूर्व अंपायर अनिल चौधरी अब बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी निष्पक्ष अंपायरिंग के लिए पहचाने जाने वाले चौधरी ने अब एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रख दिया है। उनका हरियाणवी म्यूजिक वीडियो ‘गोली तो चलेगी’ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका अंदाज देखकर फैंस दंग रह गए हैं।

मैदान से मायानगरी तक का सफर (Indian Umpire Anil Chaudhary Music Video)

अनिल चौधरी ने एक दशक से ज्यादा समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अंपायरिंग की। वो आईसीसी इंटरनेशनल पैनल का हिस्सा रहे और कई बड़े मुकाबलों में अहम भूमिका निभाई। इंडियन प्रीमियर लीग में भी उन्होंने लंबे समय तक अंपायरिंग की जिम्मेदारी संभाली। मार्च 2025 में 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपने अंपायरिंग करियर को विराम दिया।

उनकी आखिरी घरेलू नियुक्ति रणजी ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला था। इसके साथ ही क्रिकेट मैदान पर उनकी सक्रिय पारी समाप्त हो गई, लेकिन जीवन की नई पारी की शुरुआत अब मनोरंजन जगत में हुई है।

‘गोली तो चलेगी’ में दमदार एंट्री (Indian Umpire Anil Chaudhary Music Video)

हरियाणवी म्यूजिक वीडियो ‘गोली तो चलेगी’ में अनिल चौधरी का लुक बिल्कुल फिल्मी खलनायक जैसा है। काले लेदर जैकेट, हाथ में बंदूक और मुंह में सिगार- ये अंदाज 80 के दशक की बॉलीवुड फिल्मों की याद दिलाता है। वीडियो में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस इतनी मजबूत है कि पहली नजर में पहचान पाना मुश्किल हो जाता है कि ये वही सख्त अंपायर हैं जो मैदान पर खिलाड़ियों को आउट करार देते थे।

इस गाने का निर्देशन सुमन गुहा ने किया है, जबकि निर्माण नरेश झा ने एपिक फिल्म्स के बैनर तले किया है। गायक डायमंड की आवाज़ में रिकॉर्ड यह ट्रैक चौधरी की रफ-टफ छवि के साथ पूरी तरह मेल खाता है।

सोशल मीडिया पर छाया ‘स्वैग’

वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने इसे 'अनएक्सपेक्टेड ट्रांसफॉर्मेशन' बताया तो कुछ ने उनके स्टाइल को 'फुल स्वैग' कहा। क्रिकेट फैंस के लिए यह बदलाव किसी सरप्राइज से कम नहीं था। मैदान पर हमेशा शांत और नियमों के प्रति सख्त दिखने वाले चौधरी का यह नया रूप उनके व्यक्तित्व के अलग पहलू को सामने लाता है।

कैमरे से नहीं था कोई डर

लॉन्च इवेंट के दौरान अनिल चौधरी ने साफ किया कि कैमरे के सामने आना उनके लिए नया अनुभव जरूर है, लेकिन डरावना नहीं। उन्होंने बताया कि वे वर्षों से हरियाणवी भाषा में कमेंट्री करते आ रहे हैं और दर्शकों के सामने बोलने में उन्हें कभी झिझक नहीं हुई। उनका कहना है कि जिंदगी में नए प्रयोग करने चाहिए और रिटायरमेंट के बाद यह उनके लिए एक दिलचस्प अनुभव रहा।

क्या आगे भी दिखेंगे पर्दे पर?

हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि अनिल चौधरी आगे फिल्मों या म्यूजिक वीडियोज में नियमित रूप से नजर आएंगे या नहीं, लेकिन उनके इस डेब्यू ने ये संकेत जरूर दे दिया है कि वो नई चुनौतियों को अपनाने से पीछे नहीं हटते।