24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आचार्य चाणक्य के सिद्धांतों से प्रेरणा लेनी चाहिए : अपर कलेक्टर

- विश्व ब्राह्मण दिवस पर 31 पुजारियों का हुआ सम्मान, किया सुंदरकांड पाठ

2 min read
Google source verification
आचार्य चाणक्य के सिद्धांतों से प्रेरणा लेनी चाहिए : अपर कलेक्टर

आचार्य चाणक्य के सिद्धांतों से प्रेरणा लेनी चाहिए : अपर कलेक्टर

ग्वालियर. आचार्य चाणक्य की नीति और रीति अखंड भारत की संकल्पना थी जिसे उन्होंने अपनी मजबूत दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ संकल्पित किया। आज हमें उनके आदर्शों सिद्धांतों से प्रेरणा लेनी चाहिए। यह बात अपर कलेक्टर एचबी शर्मा ने अचलनाथ वाटिका में आचार्य चाणक्य के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विश्व ब्राह्मण दिवस पर हुए विप्र कुल गौरव सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने की। विशिष्ट अतिथि दतिया मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ.दिनेश उदैनिया थे। अतिथियों ने आचार्य चाणक्य और भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। जबकि अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संरक्षक मधु भार्गव एवं संयोजक डॉ.श्याम पाठक ने किया। इससे पहले सुंदरकांड पाठ का वाचन अंकित शर्मा व ब्रह्मदत्त पांडे ने हनुमान जी की पूजा अर्चना कर किया। स्वागत भाषण उप संयोजक डॉ. समीर भार्गव ने दिया। इस दौरान स्वागताध्यक्ष कपिल भार्गव, युवा संयोजक डॉ.सूर्यकांत अग्निहोत्री, उप-संयोजक राजेन्द्र भारद्वाज, अर्चना शर्मा व आदर्श नायक ने अतिथियों के साथ विभिन्न मंदिरों के 31 पुजारियों का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.नीति पांडे ने एवं आभार महिला संयोजक हेमा भार्गव ने व्यक्त किया।

इनका हुआ सम्मान
विश्व ब्राह्मण दिवस पर हुए विप्र कुल गौरव सम्मान समारोह में नितिन तिवारी, गौरव शास्त्री, दीपक शर्मा, गीता शर्मा, सुमन भार्गव, ब्रह्मदत्त तिवारी, कृष्णकांत शर्मा, रवि चौबे, वेदांश शर्मा, भरत शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, कैलाश नारायण भार्गव, अशोक शर्मा, चन्द्रप्रकाश शर्मा, कृष्णा शर्मा, गोपाल शर्मा, नवल किशोर शास्त्री, गणेशराम शर्मा, देवेश शर्मा, बद्रीप्रसाद मिश्रा, जगन्नाथ तिवारी, हरिकिशोर चौधरी, आशीष पचौरी सहित 31 पुजारियों का सम्मान किया गया।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर रामप्रकाश शर्मा, अशोक भार्गव, रविदत्त शर्मा, नरेंद्र चतुर्वेदी, शांतिशरण गौतम, धीरेंद्र चौबे, लालता प्रसाद मिश्रा, रवि चौबे इंजी. विजय शर्मा, सुनील पटेरिया, नरेश मिश्रा, संजय भार्गव, महेश भार्गव, अवनीश बाजपेई, दीपक शर्मा, नरेंद्र शर्मा (बॉबी), जेपी शर्मा, गौरव तिवारी, ब्रह्मा पाराशर, रुपेश शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, केशव मिश्रा, सीताराम शर्मा, देवेंद्र स्वामी, डॉ. रेखा दीक्षित, सुलेखा शर्मा, मीना तिवारी, ज्योति शर्मा, अर्चना शर्मा, वर्षा शर्मा, आदित्य भार्गव, देवांश शर्मा, सचिन शर्मा, ध्रुव भार्गव, प्रशांत भार्गव, डॉ. अनिल दुबे, प्रमोद दुबे, शशि दुबे, आदि विप्र बंधु मौजूद रहे।